Who is Bagheera: साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर बीते कुछ समय से चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में अभिनेता के कंधे की सर्जरी हुई है. जूनियर एनटीआर का ये दर्द कम भी नहीं हुआ था अब एक और गम ने उन्हें घेर लिया है. जूनियर एनटीआर के पेट डॉग बघीरा का निधन हो गया है, जिसकी जानकारी जूनियर एनटीआर ने खुद फैंस के साथ शेयर की है.
कौन था बघीरा?
बघीरा की बात करें तो जूनियर एनटीआर के पेट डॉग का नाम बघीरा है, जो अभिनेता के बेहद करीब था. जूनियर एनटीआर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने पेट डॉग यानी बघीरा के साथ फोटोज शेयर की हैं. इस पोस्ट को शेयर करते हुए जूनियर एनटीआर ने लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है.
जूनियर एनटीआर ने लिखा कैप्शन
जूनियर एनटीआर ने लिखा है कि बघीरा, तुम मेरे जीवन में एक साथी बनकर आए और चुपचाप मेरे परिवार का हिस्सा बन गए. तुमने मेरे दिनों को प्यार, वफादारी, शरारतों और उस तरह के सुकून से भर दिया, जो सिर्फ तुम ही दे सकते थे, तुम्हारी गैरमौजूदगी एक ऐसी खामोशी छोड़ गई है जो बहुत गहरी लगती है, लेकिन तुम्हारा प्यार भी उतना ही गहरा है.
क्या बोले जूनियर एनटीआर?
उन्होंने आगे लिखा कि मुझे चुनने के लिए, मेरे साथ चलने के लिए और इन चार सालों को और भी खूबसूरत बनाने के लिए धन्यवाद. अब खुलकर खेलो, मेरे प्यारे, तुम्हें बहुत प्यार किया गया और हमेशा किया जाएगा. जूनियर एनटीआर के इस कैप्शन से साफ है कि अपने पेट डॉग के निधन से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है.
जूनियर एनटीआर का वर्कफ्रंट
इसके अलावा जूनियर एनटीआर ने अपने पेट डॉग के कब्र पर एक पौधा भी लगाया है. कुछ फोटोज में जूनियर एनटीआर अपने पेट डॉग को गले से लगाए भी नजर आ रहे हैं. इसी के साथ अगर एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार कोराताला शिवा की फिल्म ‘देवरा’ और अयान मुखर्जी की ‘वॉर 2’ में देखा गया था. अब आने वाले समय में वो प्रशांत नील की ‘ड्रैगन’ के अलावा त्रिविक्रम श्रीनिवास की फिल्म में भी नजर आने वाले हैं.
यह भी पढ़ें- Toxic ने अमेरिका में मचाया तहलका, बिके इतने लाख के टिकट, भारत में कब शुरू होगी एडवांस बुकिंग?
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
8 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
8 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
10 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines