Junior NTR Injured: एक्टर जूनियर एनटीआर ने अपनी मच अवेटेड फिल्म “देवरा” की शूटिंग हाल ही में खत्म की है, हालांकि उन्हें फिल्म के दौरान एक मामूली चोट लग गई। इस फिल्म में जान्हवी कपूर और सैफ अली खान भी अहम किरदारों में हैं। आपको बता दें जूनियर एनटीआर के चोटिल होने की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई थीं, जिससे उनके फैंस काफी चिंता में आ गए थे। हालांकि अभिनेता की टीम की ओर से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी शेयर की गई है।
एनटीआर की टीम से आया मैसेज
एनटीआर की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी कर साफ किया कि अभिनेता को जिम में वर्कआउट करते समय बाईं कलाई में मामूली मोच आई थी। इसके चलते उनके हाथ पर प्लास्टर लगाया गया है। बयान में कहा गया कि एनटीआर की चोट गंभीर नहीं है और वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे। चोट के बावजूद एनटीआर ने ‘देवरा’ की शूटिंग पूरी कर ली है और अब वो आराम कर रहे हैं। वो जल्दी ही काम पर वापस लौटेंगे”
बयान में ये भी साफ किया गया कि ‘देवरा’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है और साथ ही उन्होंने एनटीआर के हाथ की फोटो भी शेयर की है। इस पोस्ट के बाद अब एनटीआर के जल्द ठीक होने की उम्मीद जताई जा रही है।
‘देवरा: पार्ट 1’ की खास बातें
13 अगस्त को को जूनियर एनटीआर ने अपनी फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ की शूटिंग पूरी होने की जानकारी अपने फैंस को दी। उन्होंने सेट से एक तस्वीर भी साझा की और लिखा, “मैंने ‘देवरा पार्ट 1’ की शूटिंग पूरी कर ली है। ये यात्रा अद्भुत रही है। मैं इस फिल्म की टीम और उनके साथ बिताए गए समय को मिस करूंगा। 27 सितंबर को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
आपको बता दें ‘देवरा’ फिल्म कोराताला शिव द्वारा निर्देशित की जा रही है और इसमें जान्हवी कपूर और सैफ अली खान टॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म कर रहे हैं। सैफ अली खान इस फिल्म में भैरव का किरदार निभाएंगे, जबकि जान्हवी कपूर थांगम का रोल निभाएंगी। ये एक्शन फिल्म युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा निर्मित की जा रही है।
फिल्म से फैंस को ढेरों उम्मीदें
इस फिल्म की शूटिंग के खत्म होने के साथ ही एनटीआर के फैंस की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। ‘देवरा’ एक ऐसी फिल्म होने वाली है जो टॉलीवुड में नए मानदंड स्थापित करने में काफी मददगार साबित होगी और इसके लिए दर्शकों को 27 सितंबर का बेसब्री से इंतजार है।
यह भी पढ़ें: Sapna Choudhary होंगी गिरफ्तार? जारी हुए गैर-जमानती वारंट, क्या है मामला?
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines