साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इस फिल्म से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जूनियर एनटीआर के बॉडी डबल ईश्वर हैरिस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने ‘वॉर 2’ में काम करने से साफ इंकार कर दिया। वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
क्यों ठुकराई फिल्म वॉर 2?
ईश्वर ने बॉलीवुड पर निशाना साधते हुए कहा कि इतने बड़े बजट की फिल्म होने के बावजूद उन्हें इतनी कम फीस ऑफर की गई कि वो मुंबई आने-जाने का किराया भी कवर नहीं कर सकती थी। उन्होंने कहा, ‘मुझसे कहा गया कि जल्द से जल्द मुंबई आ जाओ, लेकिन जो पैसे ऑफर किए गए थे, वो फ्लाइट टिकट के बराबर भी नहीं थे।’
फीस को लेकर तुलना
फिल्म ‘आरआरआर’ जैसी मेगा ब्लॉकबस्टर में जूनियर एनटीआर के बॉडी डबल के तौर पर काम कर चुके ईश्वर हैरिस ने साफ कहा कि उन्हें हैदराबाद और टॉलीवुड से कहीं बेहतर भुगतान मिला है। उन्होंने गुस्से में कहा, ‘बॉलीवुड हमसे भी खराब है। जब आपके पास इतना बड़ा बजट है तो फिर कलाकारों को सही मेहनताना क्यों नहीं मिलता?’
उन्होंने आगे बताया कि उन्हें ‘वॉर 2’ के लिए तीन दिनों की शूटिंग ऑफर की गई थी, लेकिन इतने कम पैसे में सफर और रहना भी मुश्किल था, इसलिए उन्होंने ये प्रस्ताव ठुकरा दिया।
वॉर 2 में जूनियर 2 की एंट्री
आपको बता दें कि ‘वॉर 2’ को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं और ये YRF के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें पहले ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘वॉर’ और ‘पठान’ जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन एक बार फिर मेजर कबीर धालीवाल के किरदार में नजर आएंगे, वहीं जूनियर एनटीआर इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।
कियारा आडवाणी भी आएंगी नजर
फिल्म में जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन के अलावा कियारा आडवाणी भी एक अहम रोल में दिखाई देंगी। ये फिल्म 14 अगस्त 2025 को रिलीज होने जा रही है और इसके बाद YRF स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘Alpha’ होगी, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी लीड रोल में नजर आएंगी।
क्या कहती है ये कंट्रोवर्सी?
ईश्वर हैरिस का ये बयान सिर्फ एक कलाकार की नाराजगी नहीं, बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में छोटे कलाकारों के साथ हो रहे बर्ताव की एक बड़ी झलक है। जहां एक ओर फिल्में करोड़ों के बजट में बनती हैं, वहीं दूसरी ओर जमीनी स्तर पर काम कर रहे लोगों को उचित मेहनताना नहीं मिल पाता। अब देखना होगा कि क्या बॉलीवुड इस आलोचना से कोई सबक लेता है या फिर ऐसे ही टैलेंट खुद को टॉलीवुड जैसी इंडस्ट्री में ज्यादा सुरक्षित महसूस करते रहेंगे।
यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर आतंकी हमले पर बॉलीवुड का खौला खून, Akshay Kumar ने बताया खौफनाक
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
8 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
8 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
10 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines