Jr NTR Devare Poster: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की अपकमिंग फिल्म ‘देवरा’ (Devara Part 1) की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस पैन इंडिया फिल्म में एनटीआर के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) भी नजर आएंगे। इस बीच मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया है, जिससे फैंस को बड़ा झटका लग सकता है।
दरअसल, जूनियर एनटीआर ने कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया पर ‘देवरा पार्ट 1’ का नया पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में एनटीआर की एक झलक देखने को मिल रही है। पोस्टर को शेयर करने के साथ ही एक्टर ने फिल्म की नई रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है। हालांकि नई रिलीज डेट फैंस को थोड़ा निराश कर सकती है।
यह भी पढ़ें: Salman Khan की एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? सूजा चेहरा, बढ़ा वजन देख पहचानना हुआ मुश्किल!
अप्रैल में रिलीज होनी थी फिल्म
जाहिर है कि जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की इस फिल्म की अनाउंसमेंट जब से हुई है, उसके बाद से ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। वहीं जब से ‘देवरा पार्ट 1’ का टीजर सामने आया है, उसके बाद से ही लोग फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभी तक चर्चा थी कि मेकर्स फिल्म को इसी साल अप्रैल में रिलीज करेंगे लेकिन अब उन्होंने अपने फैसले में बदलाव कर दिया है।
एक्शन से भरपूर जूनियर एनटीआर की इस फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ को अगर आप अप्रैल में देखने की सोच रहे हैं तो आपको लंबा इंतजार करना होगा क्योंकि यह फिल्म अब दो महीने में नहीं बल्कि आठ महीने बाद सिनेमाघरों में एंट्री करेगी। इस बात का खुलासा खुद एनटीआर ने एक पोस्ट के जरिए किया है।
पोस्टर शेयर करते हुए किया खुलासा
जूनियर एनटीआर ने सोशल मीडिया पर शुक्रवार 16 फरवरी 2024 को एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने फैंस को ‘देवरा’ से जुड़ा बड़ा अपडेट दिया है। पोस्टर में एनटीआर का खूंखार लुक देखने को मिल रहा है, जिसे देखने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। घुटनों के बल बैठकर गुस्से में निहार रहे एनटीआर की आंखें दुश्मनों की रूह कंपाने के लिए काफी है।
गौरतलब है कि पहले जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘देवारा पार्ट 1’ 5 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों रिलीज होनी थी लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज में बड़ा बदलाव किया है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को आगे खिसकाते हुए इसे अक्टूबर महीने में रिलीज करने का फैसला लिया है। यह फिल्म 10 अक्टूबर 2024 को थिएटर्स में दस्तक देगी। आपको बता दें कि इस फिल्म के जरिए जान्हवी कपूर साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 hr agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
7 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
8 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines