Junior Mehmood Funeral Video: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जिन्होंने अपनी कला से सबका दिल जीता है अब वो हमारे बीच नहीं रहे। जूनियर महमूद (Junior Mehmood Death) के निधन की खबर से पूरा देश गमगीन है। एक्टर का निधन सिनेमा जगत के लिए एक बड़ा झटका है। हर कोई उनके जाने से उदास नज़र आ रहा है। बता दें, जूनियर महमूद उर्फ नईम सैयद बीते काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे, उन्हें चौथी स्टेज का कैंसर था। ऐसे में 67 साल की उम्र में वो जिंदगी की जंग हार गए। 200 से ज्यादा फिल्में कर चुके जूनियर महमूद की अंतिम यात्रा का वीडियो भी अब सामने आ गया है।
यह भी पढ़ें: Allu Arjun पर चढ़ा Animal फीवर, लम्बा चौड़ा नोट लिख Ranbir- Rashmika और Tripti की तारीफों में पढ़े कसीदे
जूनियर महमूद की अंतिम यात्रा का वीडियो वायरल
एक्टर के इस आखिरी वीडियो को देखकर फैंस की भी आंखें नम हो जाएगी। उनके पार्थिव शरीर को जिस तरह से फूलों की चादर में लेकर जाया जा रहा है वो देखकर हर किसी का दिल टूट गया है। ये अंतिम यात्रा का वीडियो सभी को भावुक कर रहा है। आप देख सकते हैं कि इस दौरान उनके लिए कितनी भीड़ इकट्ठा हो रखी है। फैंस और रिश्तेदारों के साथ-साथ बॉलीवुड और टीवी जगत की तमाम हस्तियां इस दौरान उनके लिए मजूद दिखीं। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि
इसे देखकर अब सभी लोग इमोशनल हो रहे हैं। इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए फैंस एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आपको बता दे, टीवी के राम यानी एक्टर अरुण गोविल ने लिखा, ‘अपने लाजवाब अभिनय से सालों साल तक दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले वरिष्ठ हास्य अभिनेता जूनियर महमूद के आकस्मिक निधन से मन व्यथित है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिजनों को ये दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करें। ॐ शान्ति।’ वहीं, एक्टर सचिन पिलगांवकर ने लिखा, ‘मेरे बचपन के दोस्त और सह-अभिनेता जूनियर महमूद का दुखद निधन हो गया। उनके साथ मेरी बहुत सारी खूबसूरत यादें हैं जिन्हें मैं हमेशा संजोकर रखूंगा। शांति।’
अंतिम दर्शन करने पहुंचे थे सेलेब्स
बता दें, उन्हें आखिरी विदाई देने के लिए बॉलीवुड एक्टर जॉनी लीवर, रजा मुराद, सुनील पाल समेत एंटरटेनमेंट जगत की तमाम बड़ी हस्तियां पहुंची थी। सभी लोग जूनियर महमूद के आखिरी दर्शन कर काफी दुखी नज़र आए। ये समय फिलहाल सिनेमा जगत के लिए काफी मुश्किल है। हर कोई इस वक्त एक बुरे दौर से गुज़र रहा है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines