Junior Mehmood Battling From Cancer 4th Stage: मशहूर एक्टर और ब्रह्माचारी फेम जूनियर महमूद इन दिनों गंभीर हालत में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।
अभिनेता कैंसर के चौथे स्टेज पर हैं और बीमारी के चलते उनकी हालत ऐसी हो गई है कि अब वो पहचान में भी नहीं आ रहे हैं। फैंस एक्टर के लिए दुआ कर रहे हैं। वहीं, अभिनेता का हाल जानने के लिए जॉनी लीवर भी पहुंचे और उन्होंने महमूद का हौंसला अफजाई किया।
यह भी पढ़ें- मशहूर Choreographer Mudassar Khan ने पढ़ा निकाह, दुआ देने पहुंचे Salman Khan
सलाम काजी ने दी जानकारी
बता दें कि जूनियर महमूद के कैंसर के चौथे स्टेज पर होने की जानकारी उनके करीबी दोस्त सलाम काजी ने दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सलाम काजी ने बताया कि जूनियर महमूद बीते दो महीने से बीमार थे। शुरू में उनको छोटी-मोटी दिक्कतें होती थी, लेकिन इसके बाद अचानक से उनका वजन कम होने लगा। डॉक्टर्स को दिखाया और जब रिपोर्ट्स आई तो महमूद को लीवर और फेफड़ों में कैंसर पाया गया। इतना ही नहीं बल्कि उनकी आंत में ट्यूमर भी है और उन्हें पीलिया भी है। हालांकि जूनियर महमूद का इलाज चल रहा है।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
डॉक्टर्स ने दिया है 40 दिनों का टाइम- सलाम
जानकारी देते हुए सलाम काजी ने आगे बताया कि जूनियर के फेंफड़ों और शरीर में कैंसर पूरी तरह से फैल चुका है। डॉक्टर्स ने उन्हें 40 दिनों का टाइम दिया है। हालांकि उनका इलाज चल रहा है, लेकिन उनके पास बहुत कम टाइम है। वहीं, अपने अजीज दोस्त की गंभीर हालत के बारे में सुनकर जॉनी लीवर खुद को रोक नहीं पाए और उनसे मिलने के लिए गए।
कई फिल्मों में किया काम
सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि जूनियर महमूद बिस्तर पर लेटे हैं और वो बहुत कमजोर हो गए हैं। इस वीडियो में जॉनी, महमूद का हौंसला बढ़ाते भी दिख रहे हैं। बता दें कि जूनियर महमूद एक मशहूर चेहरा हैं और उनका असली नाम नईम सैयद है। उन्होंने फिल्म ब्रह्मचारी (1968), मेरा नाम जोकर (1970), परवरिश (1977), और दो और दो पांच (1980) जैसी फिल्मों में काम किया है।
संबंधित खबरें
भोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
5 mins ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 hr ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 hr agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
20 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
21 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
23 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 day agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines