Junior Mehmood Battling From Cancer 4th Stage: मशहूर एक्टर और ब्रह्माचारी फेम जूनियर महमूद कैंसर के चौथे स्टेज पर हैं। इन दिनों अभिनेता गंभीर हालत में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। बीमारी की वजह से महमूद की ऐसी हालत हो गई है कि अब वो पहचान में भी नहीं आ रहे है।
वहीं, अब अभिनेता का हाल जानने के लिए उनके पुराने दोस्त और दिग्गज अभिनेता जितेंद्र उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरान अपने जिगरी दोस्त की हालत देख जितेंद्र की आंखें नम हो गईं। हालांकि उन्होंने महमूद का हौंसला अफजाई किया। साथ ही फैंस भी उनके लिए दुआ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- भांजे के बॉलीवुड डेब्यू पर इमोशनल हुए मामा Abhishek Bachchan, कहा- मैं हमेशा हाथ थामने के लिए मौजूद रहूंगा
जिगरी दोस्त की हालत देख Jeetendra के छलके आंसू
बता दें कि instantbollywood ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि अभिनेता जितेंद्र अपने जिगरी दोस्त जूनियर महमूद का हाल जानने के लिए उनसे मिलने पहुंचे है। हालांकि इस दौरान दोस्त की हालत देखकर जितेंद्र की आंखे नम हो गई। साथ ही सचिन पिलगांवकर ने भी वीडियो कॉल के जरिए जूनियर महमूद का हाल लिया और वो उनसे मिलने भी आए।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
सचिन ने शेयर किया पोस्ट
इतना ही नहीं बल्कि सचिन ने अपने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट शेयर किया। सचिन ने अपने पोस्ट में लिखा कि मैं आप सबसे प्रार्थना करता हूं कि मेरे बचपन के दोस्त के लिए दुआ करें, जो इस वक्त गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। मैंने कुछ दिन पहले उनसे वीडियो कॉल पर बात की और आज उनसे मिलने भी गया, लेकिन वो सो रहे थे। मैं उनका हाल जानने के लिए उनके बेटे और जॉनी लीवर के टच में हूं। भगवान उन्हें आशीर्वाद दें।
जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहे Junior Mehmood
बता दें कि सलाम काजी ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जूनियर के फेंफड़ों और शरीर में कैंसर पूरी तरह से फैल चुका है। डॉक्टर्स ने उन्हें 40 दिनों का टाइम दिया है। हालांकि उनका इलाज चल रहा है, लेकिन उनके पास बहुत कम टाइम है। बताते चलें कि अपने अजीज दोस्त की गंभीर हालत के बारे में सुनकर जॉनी लीवर खुद को रोक नहीं पाए और उनसे मिलने के लिए गए।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
18 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
19 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
21 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
21 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
22 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
23 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines