Report on Malyalam Film Industry: जब भी कोई फिल्म बनती है उसके पीछे सिर्फ एक्टर-एक्ट्रेस का ही नहीं बल्कि हजारों लोगों की मेहनत छिपी होती है। चाहे सेट पर काम करने वाले मेकअप दादा हो या फिर जूनियर आर्टिस्ट, सभी फिल्म को हिट बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन अगर इन्हीं लोगों के साथ बदसलूकी और बुरा बर्ताव होना शुरू हो जाए तो फिर क्या होगा? क्या इतने टोक्सिक माहौल में कोई भी एक्टर या एक्ट्रेस काम कर पाएंगे? कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में जहां एक्ट्रेस के एक खुलासे के बाद सनसनी मच गई है।
जस्टिस हेमा कमेटी रिपोर्ट ( Justice Hema Committee Report ) में खुलासा हुआ है कि फिल्म के सेट पर एक्ट्रेसेस के साथ यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर क्राइम को अंजाम दे दिया जाता है। यहां तक कि जूनियर एक्ट्रेसेस के साथ भी बुरे से भी बुरा बर्ताव किया जाता है और इस बात का खुलासा इसी रिपोर्ट में हुआ है।
रिपोर्ट में जूनियर एक्ट्रेस का जिक्र
इस रिपोर्ट में ये भी खुलासा किया गया है कि फिल्म से सेट पर जब एक जूनियर एक्ट्रेस गलती से किसी कुर्सी का बैठने के लिए इस्तेमाल कर ले तो उस पर भी कड़ा एक्शन लिया जाता है। उसे फिल्म से निकाल देने तक की भी सजा दे दी जाती है, जिससे उस एक्ट्रेस को सबक सिखाया जा सके। इंडस्ट्री में कुछ लोग अपना ग्रुप बनाकर जूनियर आर्टिस्ट को तंग भी करते हैं, जैसे अगर किसी एक्टर के ऊपर गलती से लाइट पड़ जाए तो ऑन द स्पॉट लाइट वाले को फिल्म के सेट से बाहर कर दिया जाता है।
एक्ट्रेसेस से छीना जाता है काम
इतना ही नहीं इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस से कैसे काम छीना जाता है। माफिया गैंग दूसरे डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स को किस तरह से एक्ट्रेस के बिहाफ पर प्रोजेक्ट के लिए मना करते हैं ये कारण देकर कि अभिनेत्री के पास फिलहाल डेट्स नहीं हैं। इस तरीके से अभिनेत्रियों के पास दूसरा काम भी करने को नहीं होता।
रिपोर्ट में पावरफुल लोगों का जिक्र
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पावरफुल लोगों की एक लॉबी बनी हुई है जो सेट पर किसी भी आर्टिस्ट, टेक्निशियन को फिल्म से कभी भी निकाल देते हैं। यहां तक कि उस पर किसी और फिल्म में काम ना करने का भी बैन लगा दिया जाता है। माफियाओं का पूरा नेटवर्क है जो किसी भी एक्टर या एक्ट्रेस के खिलाफ जाल बिछाकर उन्हें लगातार धमकियां देते हैं।
यह भी पढ़ें: चेंजिंग रूम में कैमरा; कभी भी सेक्स की डिमांड; फिल्म से निकालने की धमकी, इंडस्ट्री का काला सच आया सामने
संबंधित खबरें
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी; रिवील किया पोती का नाम
24 mins agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
56 mins agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
2 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
5 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
8 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
8 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
10 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
10 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
12 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines