हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एक्ट्रेस June Malia कौन? जो Lok Sabha Election 2024 में कर गई खेला, BJP की दिग्गज को हराया

June Malia: जबसे जून मालिया ने लोक सभा चुनाव 2024 में जीत हासिल की है, तबसे ही वो चर्चा में बनी हुई हैं। लोगों के मन में ये सवाल है कि आखिर जून कौन हैं और क्या करती हैं, तो आइए आपको बताते हैं इनके बारे में…

विज्ञापन
June Malia

June Malia: देश में लोक सभा चुनावों के नतीजों को लेकर चर्चा जोरों पर है। जिस पार्टी का, जो भी उम्मीदवार जीत रहा है, वो खूब लाइमलाइट चुरा रहा है। इस बीच एक नाम ऐसा भी है, जो जमकर सुर्खियों में बना हुआ है। जी हां, अभिनेत्री जून मालिया खबरों में छाई हुई हैं। खबरों के बाजार में एक्ट्रेस को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। अब भई एक्ट्रेस ने अपने लोक सभा चुनाव में ही इतना बड़ा खेला कर दिया है, तो उनका चर्चा में रहना बनता है। अब लोगों के मन में ये सवाल है कि आखिर ये हसीना कौन हैं, तो आइए आपको बताते हैं इनके बारे में…

कौन हैं जून मालिया?

जून मालिया की बात करें तो वो एक कमाल की अदाकारा हैं, जो मुख्य रूप से बंगाली इंडस्ट्री और टीवी में काम करती हैं। इसके अलावा जून पश्चिम बंगाल महिला आयोग की सदस्य भी हैं। साल 2021 में वो मेदिनीपुर निर्वाचन क्षेत्र से पश्चिम बंगाल विधान सभा के सदस्य के रूप में चुनी गई थी। साल 2024 में, जून ने अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करते हुए मेदिनीपुर लोकसभा सीट से अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ा है, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की है।

June Malia

विज्ञापन

मेदिनीपुर विधानसभा सीट से ही विधायक भी हैं जून

ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि जून अपने राजनीति सफर के लिए भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस को ‘निल निर्जने’, ‘एबर शबोर’ और ‘हर हर ब्योमकेश’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। बता दें कि जून मालिया मौजूदा दौर में मेदिनीपुर विधानसभा सीट से ही विधायक भी हैं। इसके अलावा वो एक समाजसेविका भी रही हैं और उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लोग उन्हें बेहद पसंद करते हैं और अक्सर वो लोगों में चर्चा में विषय बनी रहती हैं।

जून को मिले इतने वोट

बताते चलें कि जून मालिया ने पश्चिम बंगाल की मेदिनीपुर लोकसभा सीट पर 27 हजार 191 वोटों से जीत हासिल की है। जून, ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी की तरफ से चुनावी मैदान में थीं। उन्होंने बीजेपी की अग्निमित्रा पॉल को इस बार चुनाव में हराया है। एक तरफ जून मालिया को 7 लाख 2 हजार 192 वोट पड़े, तो वहीं दूसरी तरफ अग्निमित्रा 6 लाख 75 हजार 1 वोट ही मिले हैं। भाकपा के प्रत्याशी बिप्लब भट्टा को सिर्फ 57 हजार 785 वोट ही मिले हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- मशहूर प्रोड्यूसर पर रेप का आरोप, Beyonce-Rihanna से जुड़ा है निर्माता का कनेक्शन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola