Junaid Khan Film Maharaj: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के बेटे जुनैद खान की डेब्यू फिल्म रिलीज से पहले ही कानूनी पचड़े में फंस गई। इस फिल्म को 14 जून को रिलीज किया जाना था, लेकिन गुजरात हाईकोर्ट ने इसकी रिलीज पर रोक लगा दी थी। आज इस मामले पर गुजरात हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने दलील पेश की है। अपनी दलील को पेश करते हुए मुकुल रोहतगी ने कहा कि अगर कोई फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो रही है, तो इसके लिए सेंसर बोर्ड की मंजूरी की जरूरत नहीं होती। हालांकि अभी इस केस में पूरी सुनवाई नहीं हुई है और आगे की सुनवाई लंच ब्रेक के बाद शुरू होगी।
जुनैद खान की डेब्यू फिल्म की रिलीज पर रोक
आमिर खान के बेटे जुनैद खान की डेब्यू फिल्म की रिलीज रोक मामले में दलील देते हुए वकील ने कहा कि ये फिल्म साल 1862 के कोर्ट जजमेंट पर आधारित है। वकील ने कहा कि राइटर सौरभ शाह द्वारा लिखी किताब ये फिल्म बनी है। याचिकाकर्ता ने इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री और किताब के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। वकील ने आगे कहा कि याचिकाकर्ता को 1862 के फैसले और 2013 में लिखी किताब की जानकारी है। मुकुल रोहतगी ने आगे कहा कि फिल्म में हमारा पैसा लगा है, हमें कोई अग्रिम सूचना भी नहीं दी गई, हम पहले ही अपनी लॉन्च डेट मिस कर चुके हैं।
क्या है मामला?
दरअसल, 14 जून को जुनैद खान की डेब्यू फिल्म ‘महाराज’ रिलीज होने वाली थी। रिलीज से एक दिन पहले इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई। सामने आई रिपोर्ट्स में कहा गया कि ‘महाराज’ फिल्म पर हिंदू भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप है। गुजरात हाईकोर्ट ने एक हिंदू समूह की याचिका के बाद जुनैद खान की पहली फिल्म ‘महाराज’ की रिलीज पर रोक लगा दी थी। इस याचिका में दावा किया गया कि फिल्म ‘महाराज’ हिंदू संप्रदाय के अनुयायियों के खिलाफ हिंसा भड़काएगी। इसलिए इसे रिलीज नहीं किया जाना चाहिए।
गुजरात हाईकोर्ट ने लगाई रोक
इतना ही नहीं बल्कि फिल्म को लेकर कहा गया कि इसके ट्रेलर को भी सीक्रेट तरह से रिलीज किया गया है। याचिका में कहा गया कि हिंदू धर्म इसकी निंदा करता है क्योंकि इसमें भगवान कृष्ण के खिलाफ ‘गंभीर रूप से निंदनीय बातें’ हैं। साथ ही कहा गया कि अगर इस तरह की फिल्में रिलीज होती है, तो जाहिर है कि ये लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुचाएंगी। 13 जून को गुजरात हाईकोर्ट ने इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी थी। वहीं, आज इस केस की सुनवाई कोर्ट में जारी है।
यह भी पढ़ें- Alka Yagnik को वायरल अटैक, सुनाई देना बंद, मशहूर सिंगर ने इंस्टा पोस्ट में उड़ेला दर्द
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
5 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
6 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
16 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
16 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
18 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines