Juhi Parmar On Casting Couch: टीवी एक्ट्रेस जूही परमार (Juhi Parmar) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपने काम से पूरी दुनिया में पहचान बनाई है। टीवी पर डेली सोप हो या फिर रियलिटी शो हर बार जूही परमार ने एक खास छाप छोड़ी है। उनकी एक्टिंग को आज फैंस बेहद मिस करते हैं क्योंकि अब एक्ट्रेस छोटे पर्दे पर कम ही नजर आती हैं। आखिरी बार वो ‘हमारी वाली गुड न्यूज’ (Hamari Wali Good News) नाम के शो में नजर आई थीं। वहीं, उन्हें टीवी पर ‘कुमकुम’ (Kumkum- Ek Pyara Sa Bandhan) नाम के शो से पहचान मिली है।
जूही परमार ने किया कास्टिंग काउच का सामना
लेकिन इस शो से पहले उन्होंने किस तरह का स्ट्रगल किया है और किस तरह के लोगों से उनका आमना-सामना हुआ है ये बेहद ही कम लोग जानते होंगे। अब खुद एक्ट्रेस जूही परमार ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कई शॉकिंग खुलासे किए हैं। उन्होंने किस तरह से इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने से पहले कास्टिंग काउच का सामने किया आज वो भी सामने आ गया है। अब जूही ने अपने हालिया इंटरव्यू में जिंदगी में आए कई अच्छे-बुरे दिनों को लेकर दिल खोलकर बातें की हैं। इस दौरान एक्ट्रेस कई बड़े खुलासे करती हुई भी नजर आईं।
17 साल की उम्र में काम के बदले रखी गई थी शर्त
बता दें, जूही ने महज 17 साल की उम्र में कास्टिंग काउच का सामना किया था। एक्ट्रेस ने अब उसका खुलासा करते हुए कहा कि करियर की शुरुआत में उनके साथ ये सब हो चुका है। जब तो उनका काम भी शुरू नहीं हुआ था। वो नई-नई आई थीं एक म्यूजिक वीडियो के सिलसिले में बात करने के लिए बुलाया गया था। एक्ट्रेस की मुलाकात चैनल के हेड से हुई थी। उसने एक्ट्रेस को बताया था कि उन्हें शूट के लिए बिकिनी पहननी पड़ेगी। 2 पीस पहनकर लेटना होगा और कैमरा ऊपर से नीचे तक पैन किया जाएगा। ये सुनकर 17 साल की जयपुर से आई सीधी-साधी जूही ने इंकार कर दिया।
यह भी पढ़ें: मशहूर पाकिस्तानी एक्टर का निधन, भारत की धरती पर लिया था जन्म; दोनों मुल्कों में पसरा मातम
एक्ट्रेस ने कॉम्प्रोमाइज करने की सलाह पर दिया जवाब
उन्होंने साफ कहा कि ये उनसे नहीं हो सकेगा। इसके बाद उस शख्स ने जूही को बोला- ‘तुम्हें क्या लगता है तुम जो ये जयपुर से आई हो और तुम्हारे जो उसूल हैं इनके साथ तुम इंडस्ट्री में सर्वाइव कर जाओगी। कॉम्प्रोमाइज नाम का एक शब्द है, अगर तुमने ये नहीं किया तो तुम टिक सकोगी?’ इसके जवाब में जूही ने भी टशन में कह दिया था कि अगर नहीं भी टिक पाई तो मेरे मां-बाप प्यार से मुझे घर वापस बुला लेंगे। इसके बाद 2 साल में ही उन्होंने अपनी कमाई से गाड़ी भी ले ली और उस शख्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए बताया कि उन्होंने कॉम्प्रोमाइज भी नहीं किया और टिक भी गईं और गाड़ी भी ले ली।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
17 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
18 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
19 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
20 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
22 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
22 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
23 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines