Juhi Chawla Birthday: 90 के दशक की मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेस जिसने अपनी खूबसूरती और मासूमियत से लोगों का दिल जीत लिया। लोगों को एंटरटेन करने वाली इस एक्ट्रेस के दिल में इतना दर्द छुपा था कि वो सदमे में आ गई थी। हम बात कर रहे हैं जूही चावला (Juhi Chawla) की जिन्होंने एक्टिंग की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई। हालांकि उनकी शुरुआत कुछ खास नहीं रही और डेब्यू फिल्म फ्लॉप हो गई। लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब हिंदी सिनेमा में उनके नाम का सिक्का चलता था। वहीं वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी खबरों में रही हैं। आज एक्ट्रेस का बर्थडे है तो सबसे पहले तो उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हैं और फिर उनके बारे में खास बातें जान लेते हैं।
इस फिल्म से पाया फेम
जूही चावला का जन्म 13 नवंबर को हुआ था। उन्होंने साल 1984 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। वहीं एक्ट्रेस ने साल 1986 में बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री ली और फिल्म ‘सल्तनत’ से डेब्यू किया जो फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद जूही की वो फिल्म आई जिसने उन्हें रातों रात हिट कर दिया। उसका नाम था ‘कयामत से कयामत तक’ जो साल 1986 में आई थी। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में ‘डर’, ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’, अर्जुन पंडित जैसी हिट फिल्म हिंदी सिनेमा को दी।
यह भी पढ़ें:क्यों Singham Again उम्मीदों पर नहीं उतरी खरी? Bhool Bhulaiyaa 3 के आगे पड़ी फीकी, पीछे हैं ये 3 कारण
मौत को देखा करीब से
जूही चावला ने अपने एक्टिंग करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्म दी है और कई अलग-अलग रोल भी किए हैं। क्या आप जानते हैं कि उन्होंने मौत को करीब से देखा है। जी हां, सनी देओल की फिल्म ‘अर्जुन पंडित’ के सेट पर वो मरने से बची हैं। दरअसल क्लाइमेक्स शूट के दौरान एक ट्रेन सीन आता है जिसमें एक्ट्रेस को अंदाजा भी नहीं होता कि ट्रेन चल पड़ेगी, ऐसे में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि इस सीन को करते हुए उनकी गर्दन कटने से बच गई।
जूही का दिल जय पर आया
फिल्म कारोबार के दौरान उनके और जय मेहता के बीच नजदीकी आ गई। दरअसल जूही को जब पता चला कि एक प्लेन क्रैश एक्सीडेंट में जय की पत्नी की मौत हो गई। ऐसे में एक्ट्रेस को उनसे हमदर्दी हो गई और वो उनसे प्यार करने लगी। दोनों की सगाई भी हो गई, लेकिन तभी उनकी मां की एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई।
इससे वो सदमे में आ गईं और इस वजह से उनकी सगाई टल गई। कुछ साल बाद भाई की मौत भी हो गई और इस मुश्किल वक्त में ही जय मेहता ने उनका साथ दिया। दोनों ने सीक्रेट वेडिंग की और इसका खुलासा तब हुआ जब एक्ट्रेस मां बनने वाली थीं।
यह भी पढ़ें: कभी झाड़ियों के पीछे कपड़े बदलती थीं एक्ट्रेस, बॉलीवुड में वैनिटी वैन की इनसाइड स्टोरी
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
5 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines