Dalip Tahil Drunk Driving Case: बॉलीवुड गलियारों से अब एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दलीप ताहिल (Dalip Tahil) अब बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। एक्टर को अब जेल की सजा हो गई है। उनके करीब 5 साल पुराने एक ड्रंक ड्राइविंग केस में आज फैसला आया है। जिसमें एक्टर को सजा हो गई है। यानी अब 70 साल की उम्र में दलीप ताहिल जेल की सलाखों के पीछे होंगे। रिपोर्ट्स का मुताबिक, उन्हें इस केस में अब 2 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
यह भी पढ़ें: Salman Khan के बॉडीगार्ड की मां के साथ भरी महफिल में हुई बदसलूकी, गुस्साए Shera ने दर्ज कराई FIR
2018 के केस में एक्टर को हुई सजा
दरअसल, ये बात साल 2018 की है जब जूही चावला के ऑन स्क्रीन पिता एक्टर दलीप ताहिल ने नशे में धुत होकर गाड़ी चलाई थी और इस दौरान एक ऑटो को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में एक महिला बुरी तरह से घायल हो गई थी। जिसके बाद ये केस दर्ज हुआ। अब डॉक्टर की रिपोर्ट पर 5 साल बाद कोर्ट ने इस केस में अपना फैसला सुनाया है। खबरों की मानें तो, डॉक्टर के सबूतों पर विश्वास करते हुए कोर्ट ने एक्टर को दोषी करार किया है और उन्हें 2 महीने जेल की सजा सुनाई है।
Image Credit: Google
नशे में ऑटो को मारा टक्कर
ये एक्सीडेंट मुंबई के खार इलाके में हुए था। अपनी गाड़ी से ऑटो को टक्कर मारने के बाद एक्टर वहां से फरार हो गए थे। हालांकि, उस दौरान गणेश विसर्जन की वजह से जाम लगा हुआ था जिसकी वजह से वो पकड़ में आ गए। बस फिर उस एक्सीडेंट में घायल हुए युवक और युवती ने एक्टर के खिलाफ FIR दर्ज कराई। उन्होंने इसके साथ ही आरोप लगाया कि एक्टर ने उनके साथ हाथापाई भी की है। उस वक्त एक्टर की गिरफ़्तारी भी हो गई थी। लेकिन बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
इन फिल्मों में किया काम
वहीं, अब एक्टर को जेल की सजा काटनी ही पड़ेगी। बता दें, दलीप ताहिल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने कई फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है। ‘इश्क’, ‘बाजीगर, ‘रा.वन’, ‘कहो ना प्यार है’, ‘सोल्जर’, ‘क़यामत से क़यामत तक’, ‘रेस’ और ‘पार्टनर’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। हाल ही में वो ‘HIT: The First Case’ में नज़र आए थे।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
5 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
6 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
8 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
10 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
11 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
15 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
16 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
16 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
18 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines