Madhuri Dixit Movie Dil To Pagal Hai: बॉलीवुड इंडस्ट्री में 90 के दशक की ‘धक-धक गर्ल’ के नाम से पहचान बनाने वाली माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने कई हिट फिल्मों में काम किया। उनका नाम आज भी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में गिना जाता है। साल 1984 में आई फिल्म ‘अबोध’ से बॉलीवुड में एंट्री करने वालीं माधुरी ने ‘हम आपके हैं कौन’, ‘दिल तो पागल है’, ‘दिल’, ‘तेजाब’, ‘राम लखन’, ‘परिंदा’, ‘साजन’ और ‘बीटा’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। उनकी सभी फिल्मों को खूब पसंद किया गया।
ऐसा दावा किया जाता है कि इन्हीं फिल्मों में से एक्ट्रेस की एक फिल्म भी है, जिसके लिए चार एक्ट्रेसेस को ऑफर दिया गया था, लेकिन उन्होंने माधुरी का नाम सुनते ही काम करने से मना कर दिया था। इस फिल्म में माधुरी के साथ बॉलीवुड किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) कैमियो रोल में नजर आए थे।
यह भी पढ़ें: करवा चौथ पर पार्टनर संग बिताना चाहते हैं रोमांटिक पल, OTT पर रोमांस से भरी इन फिल्मों को करें बिंज वॉच
इन चार एक्ट्रेसेस को मिला था इस फिल्म का ऑफर
इस फिल्म का नाम ‘दिल तो पागल है’ (Dil To Pagal Hai) है, जिसमें निशा का किरदार निभाने के लिए फिल्म के मेकर्स ने जूही चावला (Juhi Chawla), मनीषा कोइराला (Manisha Koirala), उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) और काजोल (Kajol) को ऑफर किया था। ऐसा दावा किया जाता है कि जूही ने माधुरी का नाम सुनते ही इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। वहीं, काजोल को फिल्म में अपना किरदार पसंद नहीं आया था और उर्मिला ने फिल्म की एक दिन शूटिंग के बाद यश चोपड़ा को मैसेज करके इसके लिए इनकार कर दिया था, जिसके बाद इस किरदार के लिए करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) को साइन किया गया था।
Madhuri Dixit के साथ डांस करने से डर गई थीं करिश्मा
करिश्मा कपूर ने इस पूरी फिल्म की शूटिंग बेहद अच्छे से की, लेकिन फिल्म के सीन में करिश्मा भी माधुरी के साथ काम करने से डर गई थीं और वो सीन डांस का था। अपने एक इंटरव्यू में करिश्मा ने बताया था, ‘जब आदित्य चोपड़ा ने उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई तो वो डर गई थीं। उन्होंने कह दिया था कि माधुरी दीक्षित के साथ डांस परफॉर्म करना मेरे बस की बात नहीं है’। बता दें कि इस फिल्म के अक्षय कुमार को उनके कैमियो के लिए पेमेंट नहीं किया गया था, जिसके बाद एक्टर ने 11 साल तक यश राज के साथ काम नहीं किया था।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
5 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
8 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
9 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
11 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
12 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
13 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines