Actress Juhi Chawla Career Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। एक वक्त पर वो बॉलीवुड फिल्मों के लिए मेकर्स की पहली पसंद हुआ करती थीं। उनके पास फिल्म प्रोजेक्ट्स की भरमार लगी रहती थीं। सभी बड़े-बड़े सुपरस्टार्स भी उनके साथ काम करने के लिए तरसते थे। 90 के दशक में उनकी गिनती टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में हुआ करती थी। ये कहना भी गलत नहीं होगा कि उस दौर में जूही चावला का सिक्का चलता था।
एक फिल्म ठुकराते ही बर्बाद हुआ करियर
लेकिन क्या आप जानते हैं अचानक से इंडस्ट्री में जूही चावला का बुरा वक्त शुरू हो गया और धीरे-धीरे उनकी लगभग सभी फिल्में फ्लॉप होने लगीं। उनकी फिल्मों के न चल पाने का कारण था उनका एक फैसला जो उनपर भारी पड़ गया। दरअसल, एक फिल्म को रिजेक्ट करना उन्हें भारी पड़ गया था। ऐसा कहा जाता है कि एक फिल्म को रिजेक्ट करते ही जूही चावला के करियर का डाउनफॉल शुरू हो गया था। चलिए जानते हैं आखिर वो कौन-सी फिल्म थी जिसके चलते जूही चावला के करियर पर ग्रहण लग गया था।
Image Credit : Google
इस फिल्म ने एक्ट्रेस को बनाया सुपरस्टार
1984 में ‘मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट’ जीतने के बाद महज 2 साल बाद जूही चावला ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। 1986 में रिलीज हुई फिल्म ‘सल्तनत’ उनकी पहली फिल्म थी। फिल्म में छोटा रोल के कारण उन्हें उतनी पहचान नहीं मिली सकी। लेकिन फिर आमिर खान के साथ उनकी फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ रिलीज हुई। इस फिल्म में जूही लीड एक्ट्रेस थी। इस फिल्म के रिलीज होते ही वो रातों-रात स्टार बन गईं। बता दें, इस फिल्म से आमिर खान ने भी बॉलीवुड में बतौर लीड एक्टर अपना डेब्यू किया था। दोनों ही स्टार्स के लिए ये फिल्म लकी साबित हुई।
जूही ने इस फिल्म को मारी लात
इस फिल्म के बाद इनका करियर रफ्तार पकड़ने लगा। इस फिल्म के लिए जूही को ‘बेस्ट फीमेल डेब्यू’ के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी दिया गया था। इसके बाद जूही चावला ने कई हिट फिल्में दीं। लेकिन साल 1997 में उनकी एक गलती से देखते ही देखते उनका करियर डूब गया। ऐसा कहा जाता है कि जूही को फिल्म ‘दिल तो पागल है’ में करिश्मा का रोल ऑफर हुआ था। लेकिन वो अपने करियर के पीक पर थीं तो उन्होंने इस सेकंड लीड एक्ट्रेस के ऑफर को ठुकरा दिया। जिसके बाद ‘दिल तो पागल है’ सुपरहिट रही मगर जूही चावला का करियर ग्राफ गिरता चला गया। जिसके बाद वो कब सुपरस्टार से फ्लॉप स्टार बन गईं पता ही नहीं चला।
संबंधित खबरें
Rise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 hr ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
2 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
4 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
5 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
6 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
1 day agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines