Juhi Chawla Networth: बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेस रही हैं जिन्होंने अपने टैलेंट के दम इंडस्ट्री में पहचान बनाई. अब ये हसीनाएं अपनी एक्टिंग और लुक्स के लिए इंडस्ट्री में फेमस हैं. आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने अपने चुलबुली हरकतों से ऑडियंस के दिलों में जगह बनाई है. ये कोई और नहीं बल्कि जूही चावला हैं. जूही भले ही अब फिल्मों से दूर रहती हों लेकिन वो इंडस्ट्री की सबसे अमीर एक्ट्रेस हैं. जूही आज अपना 58वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर चलिए आपको उनकी नेटवर्थ के बारे में डिटेल में बताते हैं. चलिए जानते हैं एक्ट्रेस की कितनी नेटवर्थ है?
मॉडलिंग से की शुरुआत
अंबाला में जन्मीं जूही ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. साल 1984 में एक्ट्रेस ने मिस इंडिया का खिताब जीता था. इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा. जूही ने बॉलीवुड में ‘सल्तनत’ फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. हालांकि इस फिल्म से उन्हें कुछ खास पहचान नहीं मिली. इसके बाद साल 1988 में रिलीज हुए ‘कयामत से कयामत तक’ में जूही नजर आईं और इस फिल्म ने जूही को रातों रात स्टार बना दिया. इस फिल्म के लिए जूही को फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था.
यह भी पढ़ें: माता-पिता फिर जवान बहन और आखिर में बड़े भाई का निधन… एक के बाद छिन गए जूही चावला से खून के रिश्ते
इन फिल्मों से बनाई पहचान
जूही चावला के करियर का साल 1993 बेहद शानदार था. इस साल उनकी ‘लुटेरे’, ‘आइना’, ‘डर’ और ‘हम हैं राही प्यार के’ रिलीज हुई थी. ये चारों फिल्में हिट साबित हुई थी. वहीं इन फिल्मों के बाद एक्ट्रेस का स्टारडम और हाई हो गया था. इसके बाद एक्ट्रेस ‘दीवाना मस्ताना’, ‘यस बॉस’, ‘इश्क’, ‘गुलाब गैंग’ और ‘शहीद उधम सिंह’ जैसी कई फिल्मों में नजर आई थीं.
यह भी पढ़ें: नेटवर्थ में हीरो को भी पीछे छोड़ती हैं ये 10 अभिनेत्रियां, सबसे अमीर एक्ट्रेस तो छोड़ चुकीं बॉलीवुड
करोड़ों की मालकिन हैं एक्ट्रेस
अब जूही चावला फिल्मों से भले ही दूर हों लेकिन वो इंडस्ट्री की सबसे अमीर एक्ट्रेस हैं. हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के अनुसार जूही चावला की नेटवर्थ 7,790 करोड़ है. एक्ट्रेस के पति जय मेहता एक बड़े बिजनेसमैन हैं और जूही का मेहता ग्रुप के सौराष्ट्र सीमेंट लिमिटेड में 0.07 परसेंट हिस्सा है. वहीं एक्ट्रेस रेड चिलीज ग्रुप की को-फाउंडर भी हैं. वहीं एक्ट्रेस के पास आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से भी करोड़ों रुपये आते हैं. एक्ट्रेस का मुंबई और गुजरात में आलीशान घर है. इसके साथ-साथ जूही के पास महंगी गाड़ियां भी हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है. उनके पास बीएमडब्ल्यू 7-सीरीज, एस्टन मार्टिन रैपिड, जगुआर एक्सजे, मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास और पोर्श काएन जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं.
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 hr agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
7 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
8 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines