Alia Bhatt Daughter: आलिया भट्ट ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसी डिटेल शेयर की है जो अब तक रिवील नहीं हुई थी। आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा (Raha) को लेकर एक इंटरेस्टिंग बात बताई है। इस बात का सीधा कनेक्शन पॉपुलर साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर (Jr NTR) से है। दरअसल, आलिया भट्ट और जूनियर एनटीआर पॉपुलर फिल्म ‘RRR’ में साथ काम कर चुके हैं।
जूनियर एनटीआर चाहते थे कि आलिया को हो बेटी
इन दोनों की बॉन्डिंग फिल्म के दौरान काफी स्ट्रांग हो गई थी। फिल्म में आलिया का छोटा-सा कैमियो था। वो और जूनियर एनटीआर फिल्म के बाद एक-दूसरे के साथ अच्छी इक्वेशन शेयर कर रहे हैं। ऐसे में अब आलिया ने रिवील किया है कि जब वो प्रेग्नेंट थीं तो एक्टर जूनियर एनटीआर ने कैसे दुआ की थी कि उन्हें बेटी ही हो। अब उन्होंने ऐसा क्यों किया और वो ये क्यों चाहते थे कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक बेटी के ही पेरेंट्स बनें ये जानते हैं।
राहा के नाम को लेकर रणबीर-आलिया ने सरेआम किया डिस्कशन
बता दें, करण जौहर (Karan Johar) से बातचीत के दौरान अब आलिया ने रिवील किया है कि जब वो प्रेग्नेंट थीं तो पहली बार उन्होंने और रणबीर ने अपने होने वाले बच्चे के नाम को लेकर जो चर्चा की थी वो जूनियर एनटीआर के घर पर ही हुई थी। ये दोनों जूनियर एनटीआर के हैदराबाद वाले घर में थे। ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) की प्रेस मीट के बाद वो वहां डिनर पर पहुंचे थे। इस डिनर में बातचीत करते हुए कपल ने अपने होने वाले बच्चे के नाम को लेकर वो क्या-क्या सोच रहे हैं? पहली बार सबके सामने बताया।
यह भी पढ़ें: Kailash Kher ने 39 साल से क्यों नहीं खाया मीठा? 12 साल की उम्र में जिद पकड़ लिया था फैसला
जूनियर एनटीआर ने की थी प्रार्थना
छत पर बातों-बातों में रणबीर कपूर ने वो सारे नाम बता दिए जो उन्होंने शॉर्टलिस्ट किए थे। इसके बाद जूनियर एनटीआर ने कहा था कि मैं प्रार्थना करता हूं कि तुम्हें Raha हो और उनकी बात सच हो गई। आलिया ने बेटी को जन्म दिया और उसका नाम राहा ही रखा। यानी जूनियर एनटीआर को ये नाम इतना पसंद आया था कि वो दिल से चाहते थे कि इस बच्चे का नाम वही रखा जाए।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
6 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
8 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
9 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
11 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
12 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
13 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
13 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
13 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines