Jr NTR Reaction On Devara Under Performance: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ सिनेमाघरों में 27 सितंबर को रिलीज हुई थी। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन कर चुकी यह फिल्म अब कमाई के मामले में पिछड़ती जा रही है। आलम ये है कि करीब 300 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म रिलीज के 12वें दिन तक सिर्फ 253.38 करोड़ कमा पाई है। अब दर्शकों के सिर से ‘देवरा’ का खुमार उतर रहा है।
इसके पीछे का असली कारण क्या है, अब खुद जूनियर एनटीआर ने बताया है। उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के हो रहे खराब प्रदर्शन पर चुप्पी तोड़ते हुए जिम्मेदार दर्शकों को बताया है।
देवरा का क्यों खराब प्रदर्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जूनियर एनटीआर ने एक इंटरव्यू में बताया कि आजकल दर्शक काफी निगेटिव हो गए हैं। पहली की तरह अब फिल्म को नहीं देखा जा रहा है। सुपरस्टार ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हम (दर्शक) बहुत ज्यादा निगेटिव हो गए हैं। पहले जिस तरह से हम फिल्म को एन्जॉय किया करते थे, अब उस तरह से हम फिल्म को नहीं देखते हैं। जब मेरे बच्चे किसी फिल्म को देखते हैं तो वो इस बात की परवाह नहीं करते कि वो किस एक्टर की फिल्म देख रहे हैं। वो फिल्म को सिर्फ फिल्म की तरह ही देखते हैं। वो फिल्म को एन्जॉय करते हैं।’
अब जजमेंटल हो चुके हैं दर्शक
जूनियर एनटीआर ने आगे कहा, ‘आजकल हमारे अंदर की मासूमियत खत्म हो चुकी है। हम हर फिल्म को क्रिटिक्स की नजरों से देखते हैं। उसे जज करते हैं और फिल्म देखने के बाद उसका एनालिसिस करते हैं। उसके बारे में बहुत ज्यादा सोचते भी हैं। मुझे लगता है कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस वक्त हमारे पास देखने के लिए बहुत सारी चीजें मौजूद हैं।’ बता दें कि फिल्म ‘देवरा’ में जूनियर एनटीआर के अलावा सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर भी अहम किरदार में हैं। इस फिल्म से दोनों ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया है।
यह भी पढ़ें: Devara के 3 चेहरे, जिनके किरदार Jr NTR की तरह दमदार
6 साल बाद सोलो फिल्म रिलीज
बता दें कि जूनियर एनटीआर को आखिरी बार एसएस राजामौली की फिल्म ‘RRR’ में देखा गया था, जिसमें उनके साथ राम चरण अहम किरदार में थे। इस फिल्म को साल 2022 में रिलीज किया गया था। इसके बाद से फैंस एनटीआर की सोलो फिल्म का इंतजार कर रहे थे।
करीब 6 साल बाद जूनियर एनटीआर अपनी सोलो फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ लेकर आए जिसे लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड थे। यही वजह है कि इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 80 करोड़ से ज्यादा कमाकर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। हालांकि अब इस फिल्म की कमाई में दिन पर दिन कमी होती जा रही है।
देवरा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो ‘देवरा: पार्ट 1’ ने अपनी रिलीज के दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को 6 करोड़, शनिवार को 9.5 करोड़, रविवार को 12.65 करोड़, सोमवार को 5 करोड़ और 12वें दिन मंगलवार को 4,56 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 253.38 करोड़ हो गया है, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 369 करोड़ रुपये है। ‘देवरा’ को देखने के लिए अब दर्शक सिनेमाघर का रुख नहीं कर रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म से जितनी उम्मीदें थीं, वो दो हफ्तों में ही चकनाचूर हो गई हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
59 mins agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
7 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
8 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines