Devara Part 2: जूनियर एनटीआर (Jr NTR), सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) स्टारर ‘देवरा: पार्ट 1‘ (Devara: Part 1) रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स का मिक्स रिएक्शन मिल रहा है। फिल्म के एक्शन और फाइट सीक्वेंस तो पसंद किए जा रहे हैं, लेकिन जान्हवी कपूर कुछ गायब सी दिख रही हैं। एवरेज डायलॉग से भी फैंस कुछ खास खुश नहीं हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें फिल्म बेहद पसंद आ रही है। खासकर जूनियर एनटीआर का डबल रोल काफी सराहा जा रहा है।
‘देवरा: पार्ट 2’ के लिए कब तक करना होगा इंतजार?
ऐसे में अब सभी जानना चाहते हैं कि ‘देवरा: पार्ट 2’ कब आएगा। पार्ट की एक्साइटमेंट को देखते हुए अब फिल्म को लेकर जूनियर एनटीआर ने स्पेशल अपडेट शेयर किया है। अभी तक ये फिल्म दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। 7 दिन में ये कलेक्शन काफी ठीक है। वहीं, फिल्म एक सवाल पर खत्म हो रही है तो सोचिए अगले पार्ट का फैंस को किस कदर इंतजार होगा। लेकिन जो लोग आंखें मूंदकर इसके अगले पार्ट का इंतजार कर रहे हैं उनका ये इंतजार लम्बा होने वाला है।
क्यों होगा विलंब?
दरअसल, जूनियर एनटीआर ने एक इंटरव्यू में रिवील किया है कि ‘देवरा: पार्ट 2’ के लिए 2 सीक्वेंस’ शूट किए गए हैं। लेकिन फिल्म की रिलीज में अभी थोड़ टाइम लगेगा क्योंकि वो इसे दर्शकों के लिए पहले से ज्यादा बेहतर और बड़ा बनाना चाहते हैं। ऐसे में फिल्म अभी थोड़ा और समय लेगी। एक्टर ने बताया है कि फिल्म के सीक्वल की कहानी तो तैयार है, लेकिन कामयाबी पाने के लिए वो एक बार फिर इस पर पुनर्विचार करना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: क्या Salman Khan कर लेंगे शादी? इस शख्स ने उठाया लड़की ढूंढ़ने का जिम्मा
जूनियर एनटीआर का डायरेक्टर को स्पेशल गिफ्ट
जूनियर एनटीआर ने ये भी रिवील किया कि उन्होंने डायरेक्टर Koratala Siva को 1 महीने की छुट्टी लेने को भी कहा था। एक्टर ने डायरेक्टर को बोला था कि वो उन्हें हैदराबाद से बाहर भेजना चाहते हैं। उन्होंने डायरेक्टर को कहा था कि वो डेढ़ महीने के लिए बाहर जाएं, बस मजे करें और किसी भी बारे में न सोचें। इतना ही नहीं ये छुट्टियां उनके लिए जूनियर एनटीआर की तरफ से तोहफा है। वो चाहते थे कि डायरेक्टर जब छुट्टियों से वापस आएं तो दोबारा लिखना शुरू करें। वो चाहते थे कि डायरेक्टर फ्रेश हो, फिर से उनमें जोश आए, वो दोबारा सोचें, हर चीज को ठीक से दोबारा कैलकुलेट करें और फिर ‘देवरा 2’ लिखें।
संबंधित खबरें
Rise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
19 mins ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 hr ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
4 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
4 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
5 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
23 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines