Fan Died During Watch Devara: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान स्टारर फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसके बाद से फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, जूनियर एनटीआर की फिल्म को देखते हुए एक फैन की अचानक मौत हो गई। बताया जाता है कि फैन सुपरस्टार का जबरा फैन था और फिल्म देख रहा था। अचानक फिल्म को देखते हुए उसे हार्ट अटैक आ गया।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि फैन की थियेटर में ही मौत हो गई। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि मौके पर उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी।
फैन की फिल्म देखते हुए मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जूनियर एनटीआर के फैन का नाम मस्तान है, जो आंध्र प्रदेश के कडप्पा में फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ देखने थिएटर में गया था। बताया जाता है कि वो फिल्म को काफी एन्जॉय कर रहा था लेकिन अचानक ही उसकी तबीयत बिगड़ गई।
जब वहां मौजूद लोगों को पता चला कि मस्तान की तबीयत बिगड़ रही है, तो उसे तुरंत ही आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। हालांकि मस्तान की मौत हो गई। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया गया है कि मस्तान की मौत सिनेमाघर में ही हो गई थी।
यह भी पढ़ें: Jr NTR से पहले इन 3 सुपरस्टार्स की फिल्में पहले दिन सुपरहिट, कमाई 100 करोड़ के पार!
फिल्म को लेकर मचा था बवाल
उधर, मस्तान की मौत से उसके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मस्तान के परिवार वालों का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि मस्तान की फिल्म देखते हुए जान चली जाएगी। उधर, पुलिस ने भी घटना की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि इससे पहले जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ को लेकर काफी बवाल मचा था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, उसके बाद इसे मिले कमजोर रिव्यू की वजह से सुपरस्टार के फैंस भड़क गए थे। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा है कि फिल्म की रिलीज की खुशी में फैंस ने पटाखे फोड़े जिससे थियेटर में आग लग गई। कुछ का यह भी कहना है कि फिल्म से जुड़ी नाराजगी के चलते ऐसा हुआ था।
कैसा रहा देवरा का कलेक्शन?
बता दें कि जूनियर एनटीआर की फिल्म के पहले और दूसरे दिन की कमाई पर नजर डालें तो इस फिल्म ने दोनों ही दिन अच्छा परफॉर्म किया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने पहले दिन जहां बॉक्स ऑफिस पर 82.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं दूसरे दिन 38.2 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके बाद से फिल्म का टोटल कलेक्शन 120.7 करोड़ हो गया है। पहले ही दिन धांसू कमाई करने के बाद फिल्म के दूसरे दिन की कमाई पर असर पड़ा है लेकिन आज रविवार के मौके पर कलेक्शन बढ़ने की काफी उम्मीद है।
गौरतलब है कि फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ में जूनियर एनटीआर के अलावा जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के जरिए जाह्नवी और सैफ अली साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म की कहानी की बात करें तो यह एक तटीय समुदाय पर आधारित है। इस एक्शन-थ्रिलर में जूनियर एनटीआर ने डबल रोल प्ले किया है।
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
36 mins agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
3 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
4 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
4 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
23 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines