Sunny Deol’s Border 2 Story Revealed: बॉलीवुड में एक्शन हीरो सनी देओल की लास्ट फिल्म ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के सारे झंडे गाढ़ दिए थे। इस फिल्म को मिले बेशुमार प्यार के बाद अब सनी देओल अपनी अगली फिल्म के लिए तैयार हैं। कुछ दिन पहले ही सनी देओल ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का टीजर फैंस के साथ शेयर किया है। ये फिल्म 1997 में आई फिल्म जेपी दत्ता की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। इस फिल्म में सनी के अलावा अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ भी नजर आए थे। लेकिन अब रिलीज से पहले ही इस फिल्म की स्टोरीलाइन का खुलासा हो गया है। फिल्म निर्माता जेपी दत्ता ने कहानी पर बात की है।
1971 के भारत-पाकिस्तान जंग पर आधारित होगी फिल्म
फिल्म निर्माता जेपी दत्ता ने एक इंटरव्यू में ‘बॉर्डर 2’ की कहानी के बारे में कुछ अहम बातें बताईं। उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लड़ी गई महत्वपूर्ण लड़ाइयों पर केंद्रित होगी। निर्माता ने इस बात पर भी जोर दिया है कि सशस्त्र बलों की बहादुरी और वीरता की कहानियां हमेशा अहम रहती हैं, क्योंकि सभी देशवासी अपने देश से प्यार करते हैं।
JP Dutta on Border 2 Story
देशभक्ति से भरपूर होगी कहानी
उन्होंने आगे बात करते हुए कहा कि ‘बॉर्डर’ की सफलता इसलिए थी क्योंकि ये एक वीर गाथा थी। दत्ता ने आगे बताया, “हमारे सशस्त्र बल हमेशा प्रेरणा देते हैं। अगर उनकी भावनाएं सही ढंग से पर्दे पर दिखाई जाएं, तो ये लोगों के दिलों में मैजिक क्रिएट कर देते हैं। उन्होंने कहा इस फिल्म में भी सेना के वीरता, शौर्य और पराक्रम को शानदार तरीके से दिखाया जाएगा।
जेपी दत्ता की बेटी ने लिखी कहानी
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि इस फिल्म में देशभक्ति भरपूर होगी और उनकी पिछली फिल्मों की तरह ही इसमें भी भारतीय सेना की शान को दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘बॉर्डर 2’ की कहानी उनकी बेटी निधि दत्ता ने दो साल पहले लिखी थी।
आपको बता दें ‘बॉर्डर 2’ का डायरेक्शन अनुराग सिंह कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म में सनी देओल के साथ आयुष्मान खुराना भी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग इसी साल के आखिर में कर दी जाएगी।
JP Dutta on Border 2 Story
संबंधित खबरें
कौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
39 mins agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
1 hr agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
1 hr ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
17 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
20 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
21 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
21 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines