Coronation Street Actor Death Reason Reveal: कोरोनेशन स्ट्रीट में दिखने वाले फेमस एक्टर जोसेफ वांडेरा एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं, जब उनकी मां क्लेयर बीटसन ने बीते दिन मंगलवार को रोसडेल कोरोनर्स कोर्ट में बताया कि उनके बेटे ने एक्स्टसी (जो एक प्रकार की एंटीडिप्रेसेंट दवा है) ली थी। उसने अपनी गर्लफ्रेंड के सामने खुद इस बात को स्वीकारा था कि उसने ‘पिंक स्टफ’ नाम की अज्ञात दवाओं का मिश्रण पी लिया था।
जाहिर है कि जोसेफ वांडेरा की साल 2022 में अचानक मौत हो गई थी। उस वक्त वह सिर्फ 27 साल के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया जाता है कि जोसेफ वांडेरा जनवरी, 2022 में BPM म्यूजिक इवेंट में हिस्सा लेने गए थे, जहां ‘मैजिक’ और ‘पिन’ नाम की दवा लेने से उनकी मौत हो गई थी।
BPM म्यूजिक इवेंट में हुए थे शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोसेफ वांडेरा कोस्टा रिका में BPM म्यूजिक इवेंट में शामिल हुए थे। बताया जाता है कि अपनी मौत से करीब एक हफ्ते पहले उन्होंने इंग्लैंड में अपनी गर्लफ्रेंड एलिसन मैलोनी से चैट के जरिए बातचीत की थी। उस वक्त जोसेफ ने एलिसन से कहा था कि वो काफी नशे में धुत हो चुके हैं।
MEN की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर ने 16 जनवरी की सुबह गर्लफ्रेंड एलिसन मैलोनी से कहा था, ‘मुझे झूठ नहीं बोलना है लेकिन मुझे नहीं पता कि मैंने जो कुछ लिया उसमें क्या मिला था। मैं सिर्फ बाएं हाथ से टाइप करने में सक्षम हूं और अब मैं अपनी बाईं आंख से नहीं देख पा रहा हूं। मैं 2 दिन से सोया नहीं हूं और मुझे उल्टी हो रही है।’
यह भी पढ़ें: ब्रेस्ट बड़े हैं तो क्या इन्हें काटकर रख दूं? Surabhi के बोल्ड स्टेटमेंट से फेसबुक पर छिड़ी बहस
दोस्त ने किया चौंकाने वाला खुलासा
जोसेफ वांडेरा की दोस्त रेने ज़ोलनर ने कोर्ट में दिए बयान में बताया कि वो पहली बार मार्बेला में उनसे मिली थीं। दोनों की जल्द ही दोस्ती हो गई जिसके बाद उन्होंने मैनचेस्टर में रातें साथ बिताईं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेने ने कोर्ट में बताया कि कोस्टा रिका जाते वक्त जोसेफ काफी थके हुए लग रहे थे। जब रेने उनके साथ एक विला में रुकीं तब उन्होंने देखा कि एक्टर एक्स्टसी ले रहे थे। रेने ज़ोलनर ने कोर्ट में आगे बताया कि उन्होंने जोसेफ वांडेरा को उस वक्त एक पिंक स्टफ नाम की दवा लेते भी देखा था, जो गुलाबी रंग के पाउडर जैसी थी।
ओवरडोज की वजह से बेहोशी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेने ज़ोलनर ने आगे कहा कि अगली सुबह जोसेफ वांडेरा बेहोशी की हालत में आ गए थे। उनकी सांसें थोड़ी-थोड़ी चल रही थीं। जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया वहां भी उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। उधर, एक्टर की मां क्लेयर बीटसन ने कहा कि उन्हें अपने बेटे की हालत के बारे में कुछ नहीं पता था।
कोस्टा रिका में रहते हुए आखिरी बयान जोसेफ को लेकर यही आया था कि वो एक पार्टी में गया था। पता चला था कि वो वहां काफी अच्छा वक्त बिता रहा था। उसने अपनी गर्लफ्रेंड एलिसन मैलोनी से कहा था कि वो सेक्स करने जा रहा है। इसके अलावा बीटसन ने यह भी बताया कि उनके बेटे पर कुछ लोगों ने अज्ञात लोगों ने हमला किया था।
रीढ़ की हड्डी में पाया गया फ्रैक्चर
क्लेयर बीटसन ने बताया कि उनके बेटे ने एक फिजियोथेरेपिस्ट से अपने हाथ में झुनझुनी होने की शिकायत की थी। हालांकि उसकी मौत के बाद जब पोस्टमार्टम किया गया तो उसकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर पाया गया था। हालांकि ये मौत का कारण नहीं हो सकता। बता दें कि जोसेफ वांडेरा की मौत संदिग्ध परिस्थिति में होना नहीं पाया गया था। उन्होंने अपनी स्वेच्छा से सिस्टम में पाई गई दवाओं का सेवन किया था। ये उनकी मौत की वजह बताई जा रही है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
10 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
13 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
13 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
14 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines