Jon Landau Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री से आज सुबह एक बुरी खबर सामने आई है, जिससे मातम पसर गया है। साइंस फिक्शन फिल्म ‘अवतार’ और ‘टाइटैनिक’ जैसी बेहतरीन हॉलीवुड फिल्मों को प्रोड्यूस करने वाले दिग्गज प्रोड्यूसर जॉन लैंडो का निधन हो गया है। उन्होंने 63 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली है। जैसे ही ऑस्कर विनर से सम्मानित फिल्म निर्माता के निधन की खबर आई तो पूरी इंडस्ट्री में गम के बादल छा गए हैं। उनकी मौत पर फेमस डायरेक्टर जेम्स कैमरून ने अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। आपको बता दें कि जॉन लैंडो का निधन कैसे हुआ इसके बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आ सकी है लेकिन कहा जा रहा है कि उनके निधन की वजह कैंसर थी।
‘अवतार 2’ में दिया था महत्वपूर्ण योगदान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑस्कर विनर से सम्मानित प्रोड्यूसर जॉन लैंडो ने जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार 2’ में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इसके अलावा साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘टाइटैनिक’ में उनका योगदान काफी सराहनीय रहा था। जॉन की बदौलत ही वो वक्त आया जब इस फिल्म को तीन बार ऑस्कर अवॉर्ड मिले और सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार भी मिला। हालांकि इसमें अकेले जॉन लैंडो ही शामिल नहीं रहे बल्कि जेम्स कैमरून का भी पूरा योगदान रहा है।
;
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: ‘मसाज’ पर ‘वड़ा पाव गर्ल’ की ‘डबल गेम’ का पर्दाफाश, साई की दोस्त ने किए बड़े खुलासे
जेम्स कैमरुन ने जाहिर की शोक संवेदनाएं
बता दें कि प्रोड्यूसर जॉन लैंडो के निधन की जानकारी उनके परिवार ने दी है। प्रोड्यूसर के बेटे जेमी लैंडौ ने एक बयान में बताया कि उनके पिता अब नहीं रहे हैं। उधर, जॉन के निधन से जेम्स कैमरून को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म निर्माता को श्रद्धांजलि दी है। उनके अलावा कई हॉलीवुड स्टार्स भी जॉन लैंडो के श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं उनके परिवार के लिए शोक संवेदनाएं जाहिर कर रहे हैं।
बतौर प्रोडक्शन मैनेजर शुरू किया था करियर
गौरतलब है कि जॉन लैंडो ने अपने करियर की शुरुआत 1980 में की थी। उस वक्त उन्होंने अपना करियर बतौर प्रोडक्शन मैनेजर शुरू किया था। हालांकि अपनी कड़ी मेहनत और लगन ने जॉन ने फिल्म निर्माता तक की जर्नी को छुआ था। उन्होंने मशहूर डायरेक्टर जेम्स कैमरून के साथ हाई बजट फिल्मों का निर्माण किया। दोनों ने मिलकर 11 बार ऑस्कर नॉमिनेशन भी जीते हैं। बरहाल, जॉन लैंडो अपने पीछे बेटे जेमी लैंडो और जोडी के साथ-साथ अपनी पत्नी जूली को पीछे छोड़ गए हैं।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
9 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines