Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 6: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ को 19 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की थी. इसने पहले वीकेंड पर 50 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया था. लेकिन, फिल्म अभी तक 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है. ऐसे में देखना होगा कि फिल्म कब तक इस जादुई आंकड़े को पार कर पाती है. फिलहाल, अब फिल्म के छठे दिन की कमाई सामने आ गई है तो चलिए बताते हैं इसने कितना कलेक्शन कर लिया है.
छठे दिन की कितनी कमाई?
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘Jolly LLB 3’ ने पहले वीकेंड पर महज तीन दिनों में 50 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया था, लेकिन जैसे ही वीक डेज की शुरुआत हुई तो मूवी की कमाई में गिरावट दर्ज की गई. ऐसे में अब इसके छठे दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 4.25 करोड़ का बिजनेस कर लिया है, जिसके बाद इसकी भारत में कुल कमाई 69.75 तक पहुंच चुकी है. 100 करोड़ के कलेक्शन के लिए इसे अभी 30.25 करोड़ का कलेक्शन और करना होगा. जबकि इस वीकेंड पर इसके सामने पवन कल्याण की फिल्म ‘OG’ रिलीज कर दी गई है. ऐसे में देखना होगा कि अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म इस वीकेंड तक 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाती है या नहीं.
‘जॉली एलएलबी 3’ की बाकी दिनों की कमाई
इसके साथ ही ‘जॉली एलएलबी 3’ की बाकी दिनों की कमाई की बात की जाए तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 12.5 करोड़, दूसरे दिन 20 करोड़, तीसरे दिन 21 करोड़, चौथे दिन 5.5 करोड़ और पांचवे दिन 6.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. आपको बता दें कि फिल्म वर्ल्डवाइड 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है.
फिल्म में और कौन कौन?
सुभाष कपूर डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘Jolly LLB 3’ को स्टार स्टूडियो 18 द्वारा प्रस्तुत किया गया है. फिल्म में अक्षय कुमार – अरशद वारसी के अलावा सौरभ शुक्ला, अमृता राव, हुमा कुरैशी, सीमा बिस्वास, गजराज राव और राम कपूर जैसे कलाकार भी शामिल हैं. फिल्म को आईएमडीबी पर 7.9 की रेटिंग मिली है.
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 hr ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
2 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
3 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
3 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
5 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
5 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
6 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines