Jolly LLB 3 BO Collection Day 5: अक्षय कुमार 100 करोड़ से कितने दूर? जानें मूवी की अब तक की कमाई
Author: News24 हिंदी
Sep 24, 2025 09:43 AM IST
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 5: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की Jolly LLB 3 की कमाई में पांचवें दिन उछाल देखने को मिल रहा है. फिल्म में दो जॉली आपस में एक साथ भिड़ते ऑडियंस को काफी अच्छे लग रहे हैं. चौथे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने के बाद अब मूवी के कलेक्शन में पांचवें दिन उछाल देखने को मिला है. वीकेंड पर अक्षय कुमार और अरशद वारसी की इस मूवी ने धमाकेदार कमाई कर सबको चौंका दिया था. चलिए जानते हैं अक्षय कुमार की मूवी ने पांचवें दिन कितनी कमाई की है?
फिल्म ने पांचवें दिन कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार Jolly LLB 3 की कमाई में पांचवें दिन उछाल देखने को मिला. फिल्म ने पांचवें दिन 6.50 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 21.12% रही. सुबह के शो 8.74%, दोपहर के शो 19.26%, शाम के शो 22.17% और रात के शो 34.31% रहे. फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जुगलबंदी फैंस को काफी अच्छी लग रही है.
यह भी पढ़ें: Jolly LLB 3 की कमाई में चौथे दिन भारी गिरावट, जानें अक्षय कुमार ने अब तक कितनी की कमाई?
वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना?
अक्षय कुमार की ने भारत में अब तक 65.50 करोड़ की कमाई की. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो दुनिया भर में अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ने 91.75 करोड़ की कमाई की है. वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है. ये आंकड़ा जल्द ही 100 करोड़ पहुंचने को तैयार है. वहीं भारत के कलेक्शन में भी आने वाले दिनों में उछाल देखने को मिलेगा.
यह भी पढ़ें: अक्षय-अरशद के अलावा Jolly LLB 3 के इन 5 एक्टर्स ने लूटी महफिल, एक ने तो कॉमेडी छोड़ दिखाई ‘दबंगई’
फिल्म में और कौन-कौन?
फिल्म की कास्ट की बात करें तो अक्षय कुमार और अरशद वारसी के साथ-साथ Jolly LLB 3 में सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, अमृता राव, गजराज राव, राम कपूर, अविजित दत्त, शिल्पा शुक्ला और सुशील पांडे मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. मूवी को सुभाष कपूर ने डायरेक्ट किया है. वहीं सिनेमाघरों में इस हफ्ते इस मूवी ने धूम मचाई हुई है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की छोटी-छोटी क्लिप्स काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस पसंद भी कर रहे हैं.