Johnny Lever, Aamir Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान अक्सर ही अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेते हैं। जी हां, आमिर की एक्टिंग लोगों को बेहद पसंद आती है। आज आमिर की फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ को रिलीज हुए पूरे 36 साल हो गए हैं।
जॉनी लीवर ने क्या बोला?
इस खास मौके पर हर कोई आमिर को बधाई भी दे रहा है, लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें मशहूर अभिनेता जॉनी लीवर कह रहे हैं कि कौन हैं आमिर खान? आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा माजरा?
जॉनी ने की आमिर की तारीफ
दरअसल, हाल ही में bollywoodnow ने जॉनी का एक इंटरव्यू वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जॉनी, आमिर के बारे में बात करते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में जॉनी कह रहे हैं कि आमिर खान आए, तो हमने पूछा कि कौन हैं आमिर खान यार? उन्होंने बताया और हम फिल्म के बारे में बात करने लगे। हम कह रहे थे कि फिल्म काम ही नहीं कर रही। ‘कयामत से कयामत तक’, ये पहली फिल्म थी, वो फिल्म रिलीज हुई तो आमिर खान… बाप रे बाप… वो इतना नेचुरल एक्टिंग किए।
यूजर्स ने भी आमिर की सराहना
जॉनी ने आगे कहा कि आमिर ने इतनी नेचुरल एक्टिंग की, ऐसा लगता है कि एक बंदा होता है, ऐसा ही लगता है। आमिर की एक्टिंग देखकर लोगों को लगा कि हां यार ये एकदम नेचुरल कर रहा है और वो सुपर-डुपर हिट रही। वहीं, अब यूजर्स भी आमिर की खूब तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि आमिर खान की फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ में जूही चावला, दलीप ताहिल, इमरान खान, राजेंद्रनाथ जुत्शी, गोगा कपूर सहित कई अन्य कलाकार नजर आए थे। लोगों को ये फिल्म बेहद पसंद आई थी।
यह भी पढ़ें- ‘शुरू में किसी का मुंह नहीं खुलता था, धीरे-धीरे…’, Urfi Javed ने पैप्स को मारा टॉन्ट
संबंधित खबरें
शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
16 mins agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 hr agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
1 hr ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
2 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
21 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
23 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines