Johny Lever का Hera Pheri 3 को लेकर बड़ा खुलासा, Paresh Rawal की एग्जिट पर क्या बोले एक्टर?

Hera Pheri 3 Controversy: जॉनी लीवर ने ‘हेरा फेरी 3’ कंट्रोवर्सी पर बयान दिया है। एक्टर का परेश रावल की एग्जिट पर क्या कहना है? चलिए जानते हैं।

Hera Pheri 3 Johny Lever Paresh Rawal

जॉनी लीवर ने 'हेरा फेरी 3' को लेकर एक गुड न्यूज दी है।

Hera Pheri 3 Controversy: ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर चल रही कंट्रोवर्सी पर क्रिकेटर हरभजन सिंह परेश रावल को सूर्यकुमार यादव से रिप्लेस करने की बात कर रहे हैं। वहीं, अब एक्टर जॉनी लीवर का भी इस मामले पर बयान सामने आ गया है। जॉनी लीवर ‘हेरा फेरी’ के दूसरे पार्ट का हिस्सा थे, ऐसे में अब उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया है। फिल्म के सीक्वल को लेकर जॉनी लीवर ने जो खुलासा किया है उससे फैंस का मूड पहले से ठीक हो जाएगा। चलिए जानते हैं कि एक्टर ने क्या कहा है?

विज्ञापन

अक्षय और परेश की जंग के बीच आया जॉनी लीवर का बयान

अक्षय कुमार और परेश रावल के बीच चल रही कानूनी जंग के बीच जॉनी लीवर चाहते हैं कि ये मामला जल्द ही सुलझ जाए। ‘हाउसफुल 5’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद जॉनी लीवर ने मीडिया से ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर चल रही कंट्रोवर्सी पर खुलकर बात की है। परेश की एग्जिट पर जॉनी लीवर ने कहा कि उन्हें लगता है कि परेश को फिल्म कर लेनी चाहिए। एक्टर ने सुझाव दिया कि उन्हें बैठकर बात करनी चाहिए और मामला सुलझा लेना चाहिए।

विज्ञापन

जॉनी लीवर ने परेश रावल को दिया सुलझाव

जॉनी लीवर का कहना है कि परेश रावल अगर फिल्म में नहीं हुए, तो उन्हें फैंस बहुत मिस करेंगे। परेश रावल के बिना फिल्म में मजा नहीं आएगा। ऐसे में उन्हें बात करके चीजों को सॉल्व कर लेना चाहिए। इसके अलावा जॉनी लीवर ने फैंस को एक गुड न्यूज भी दी है। एक्टर ने रिवील किया कि वो भी ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा होंगे। इस फिल्म के सीक्वल में उनका एक स्पेशल रोल होने वाला है। एक्टर बोले, ‘मुझे भी हेरा फेरी की धमकी आ चुकी है कि आप बुक हो गए हो।’

विज्ञापन

जॉनी लीवर बनेंगे ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा

यानी ‘हेरा फेरी 3’ में जॉनी लीवर भी दिखाई देने वाले हैं। वैसे भी फैंस जॉनी लीवर की कॉमेडी के दीवाने हैं, ऐसे में इस फिल्म में भी एक्टर अपना मैजिक चला देंगे। इसके अलावा अक्षय कुमार के साथ जॉनी लीवर अपनी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। ‘हाउसफुल 5’ के बाद ये दोनों ‘हेरा फेरी 3’ में भी साथ काम करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ