John Cena Sings Shah Rukh Khan Song: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का क्रेज आज भी कम नहीं हुआ है। एक्टर की फैन फॉलोइंग न सिर्फ इंडिया बल्कि पूरी दुनिया में दिखाई देती है। किंग खान भले ही हिंदी फिल्में करते हों लेकिन उनके फैंस विदेशों में भी हैं। एक्टर के कई फैंस तो ऐसे भी हैं जिन्हें हिंदी बोलनी तक नहीं आती मगर वो फिर भी शाहरुख खान को प्यार करते हैं। अब एक ऐसे ही जबरे फैन का वीडियो सामने आया है जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस बार कोई आम इंसान शाहरुख खान के लिए दीवानगी नहीं दिखा रहा बल्कि WWE स्टार जॉन सीना (John Cena) अब किंग खान के दीवाने हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: हद से ज्यादा बोल्ड हुईं Rubina Dilaik, ट्रोलर्स बोले, ‘अटेंशन की भूख क्या-क्या करवाती है’
जॉन सीना ने शाहरुख खान पर लुटाया प्यार
इस वक्त सोशल मीडिया पर WWE स्टार जॉन सीना का एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जॉन सीना बॉलीवुड के बादशाह की फिल्म का गाना गुनगुनाते दिख रहे हैं। उनके मुंह से शाहरुख खान का गाना सुन अब फैंस भी सरप्राइज हो गए और उन्हें ये विडियो इतना पसंद आ रहा है कि वो बार-बार इस वीडियो को देखे जा रहे हैं। ऐसे में आज जॉन सीना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर सबसे चर्चित और सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला वीडियो बन गया है। इस वीडियो को देख किंग खान के कई फैंस के चेहरे पर मुस्कान आ गई है। तो चलिए जानते हैं अब जॉन सीना ने शाहरुख खान का कौन- सा पॉपुलर गाना गया है।
शाहरुख खान के इस गाने को गुनगुनाते दिखे जॉन सीना
आप देख सकते हैं कि इस वायरल वीडियो में डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार जॉन सीना फिल्म ‘दिल तो पागल है’ (Dil To Pagal Hai) का फेमस सॉन्ग ‘भोली सी सूरत’ (Bholi Si Surat) गाते हुए नजर आ रहे हैं। वो GYM में इस गाने को शाहरुख खान को डेडिकेट करते हैं। उनके मुंह से ये गाना सुनकर अब शाहरुख खान के फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। ये वीडियो शाहरुख खान के फैन पेज पर भी सामने आया है जिस पर फैंस का जबरदस्त रिस्पांस भी देखने को मिला रहा है। बता दें, ये पहली बार नहीं है जब जॉन सीना ने किसी इंडियन सेलिब्रिटी के लिए अपना प्यार जताया हो। वो अक्सर इंडियन सेलेब्स पर कभी प्यार लुटाते तो कभी उनका सपोर्ट करते हुए नजर आते हैं।
अब इस फिल्म में दिखेंगे शाहरुख खान
इससे पहले एक बार जॉन सीना ने तब भी सुर्खियां बटोरी थीं जब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से असीम रियाज (Asim Riaz) की तस्वीर शेयर कर उन्हें बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के लिए सपोर्ट किया था। वहीं, बात शाहरुख खान की करें तो वो चार साल के लम्बे ब्रेक के बाद सिनेमा में दमदार वापसी कर फैंस को एक बार फिर अपना कायल कर चुके हैं। अब तीन ब्लॉकबस्टर हिट देने के बाद एक्टर केजीएफ एक्टर यश (Actor Yash) की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic) में कैमियो करते नजर आ सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। न तो किंग खान और न ही फिल्म के मेकर्स ने इस खबर को कंफर्म किया है।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
8 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
12 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
14 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
14 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
15 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
16 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
17 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
18 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines