जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए पांच दिन हो गए हैं। भले ही फिल्म टिकट पांच दिन से बॉक्स ऑफिस पर अपनी अटेंडेंस लगा रही है, लेकिन इसकी कमाई उस हिसाब से नहीं हो पा रही है, जितनी शायद इससे उम्मीद की गई थी। जी हां, टिकट विंडो पर ‘द डिप्लोमैट’ का बुरा हाल है और फिल्म अभी तक 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। आइए जानते हैं इस फिल्म का पांचवें दिन का कलेक्शन?
फिल्म ‘द डिप्लोमैट’
Sacnilk.com के लेटेस्ट आंकड़ों की मानें तो जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ ने अपनी रिलीज के पांचवे दिन यानी पहले मंगलवार को सिर्फ 1.25 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। हालांकि, अभी ये इस फिल्म के शुरुआती और अनुमानित आंकड़े हैं। इसी के साथ इस फिल्म की टोटल कमाई 16.05 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म की कमाई के आंकड़े बढ़ने की उम्मीद थी लेकिन इसकी कमाई में इजाफा नजर नहीं आ रहा है।
फिल्म की बीते चार दिनों की कमाई
वहीं, अगर फिल्म की बीते चार दिनों की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर चार करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन यानी पहले शनिवार को 4.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसी के साथ फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले संडे को 4.65 करोड़ का कलेक्शन किया और चौथे दिन यानी पहले मंडे को फिल्म के खाते में सिर्फ 1.5 करोड़ रुपये ही आए।
फिल्म की कहानी
इसके साथ ही अगर इस फिल्म की कहानी की बात करें तो ‘द डिप्लोमैट’ एक रियल घटना पर बनी है। जेपी सिंह भारतीय डिप्लोमेट हैं, जो पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित इंडियन एंबेसी में काम करते हैं। फिल्म में आपको देखने को मिलेगा कि इस एंबेसी में अचानक ही एक लेडी घुस जाती है और ये खुद को भारतीय बताती है। साथ ही वो वहां के लोगों से रिक्वेस्ट करती है कि उन्हें वापस भेजने में वो उनकी मदद करें।
यह भी पढ़ें- चहल नहीं तो किससे परेशान हुई आरजे महविश, यूजी की रूमर्ड गर्लफ्रेंड को क्या फेक करना पड़ा?
संबंधित खबरें
दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
8 mins agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 hr agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
2 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
2 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
2 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
20 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
21 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
21 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
23 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines