बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म होली के मौके पर 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। हालांकि फिल्म की रिलीज से पहले ही सेंसर बोर्ड ने जॉन अब्राहम की फिल्म के सीन्स पर कैंची चला दी है। साथ ही फिल्म में एक खास डिस्कलेमर ऐड करने को कहा है। बता दें कि ‘द डिप्लोमैट’ एक सच्ची घटना पर आधारित है, जिसका ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज किया गया था।
फिल्म में ऐड होगा खास डिस्कलेमर
मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ को सेंसर बोर्ड की तरफ से मंजूरी दे दी गई है। हालांकि सीबीएफसी की तरफ से फिल्म में एक खास डिस्कलेमर ऐड करने का आदेश दिया गया है। इस डिस्कलेमर में ‘पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने का सपोर्ट करने वाली एक लाइन ऐड की जाएगी।’ रिपोर्ट में यह भी बताया है कि सेंसर बोर्ड की तरफ से यह बदलाव करने का मकसद सिर्फ यह सुनिश्चित करना था कि ‘द डिप्लोमैट’ से पाकिस्तान के साथ इंडिया के राजनयिक संबंधों पर कोई गलत असर नहीं पड़े।
यह भी पढ़ें: क्या Naga Chaitanya से तलाक के बाद Samantha ने इंगेजमेंट रिंग का बनवाया पेंडेंट? मिला सबूत!
एक सीन पर चली सेंसर की कैंची
फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि सीबीएफसी की तरफ से फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ में किरदारों के असली नाम का इस्तेमाल करने की परमिशन दे दी गई है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ में एक सीन पर भी कैंची चलाकर उसे छोटा किया गया है। इस सीन में एक युवा लड़का महिला की हत्या कर देता है। इसके अलावा फिल्म में यूज किए गए एक अपशब्द को म्यूट किया गया है।
क्या है फिल्म की कहानी?
जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ साल 2017 की सच्ची घटना से इंस्पायर्ड है, जिसमें एक महिला को पाकिस्तान से इंडिया वापस लाया जाता है। फिल्म में जॉन अब्राहम भारतीय उच्चायोग के राजनयिक जेपी सिंह के किरदार में हैं। दरअसल, 2017 में एक महिला उजमा अहमद मलेशिया में पाकिस्तानी युवक ताहिर अली से प्यार कर बैठती है। ताहिर उसे पाकिस्तान बुलाता है तब उजमा को पता चलता है कि ताहिर अली पहले से शादीशुदा है और उसके चार बच्चे हैं। इसके बाद वह उजमा को प्रताड़ित करता है।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
4 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
8 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
11 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
11 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
17 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines