John Abraham Tehran Movie: बॉलीवुड के स्टार एक्टर जॉन अब्राहम की ‘तेहरान’ मूवी सिनेमाघरों की जगह ओटीटी पर रिलीज हुई है। स्वतंत्रता दिवस से पहले रिलीज हुई इस फिल्म में जॉन की पहली फिल्मों की तरह ही देशभक्ति दिखाई देगी। मूवी में साल 2012 में नई दिल्ली में इजराइली एंबैसी के बाहर हुए बम ब्लास्ट की घटना को दिखाया गया है। वहीं इसी केस की जांच करने के लए मूवी में जॉन अब्राहम ने एसीपी राजीव कुमार का किरदार निभाया है। अब जनता के मन में दो सवाल है एक तो ये है कि इस मूवी को सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी पर रिलीज क्यों किया जा रहा है? वहीं दूसरा सवाल ये भी है कि मूवी में एसीपी राजीव कुमार असल जिंदगी में कौन हैं? तो चलिए इन सवालों के जवाब को जानते हैं।
यह भी पढ़ें: OTT Release: ‘सारे जहां से अच्छा’ से ‘तेहरान’ तक, इस हफ्ते ओटीटी पर ये 5 फिल्में-सीरीज मचाएंगी धमाल
ओटीटी पर क्यों आ रही मूवी?
जॉन अब्राहम ने हाल ही में इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि मूवी को थिएटर में रिलीज करने की मंजूरी नहीं मिली। वहीं इस मूवी को ऑडियंस के बीच में लेकर आना भी काफी मुश्किलभरा रहा है। लेकिन विदेश मंत्रालय के सपोर्ट से ही इस मूवी को जी-5 जैसा ओटीटी प्लेटफॉर्म मिल पाया। हमने मूवी में कई सीन्स कट भी किए हैं। इसके बाद कहीं जाकर ये ऑडियंस के बीच आई। एक्टर ने आगे कहा कि हमें पहले से ही लगा था कि इस मूवी को थिएटर रिलीज की मंजूरी नहीं मिलेगी। विदेश मंत्रालय ने हमसे मूवी से जुड़े कुछ सवाल किए जिसके बाद ही ये स्ट्रीम होने के लिए आगे पास हुई है।
राजीव कुमार के पीछे छुपा रियल चेहरा?
वहीं में जॉन अब्राहम ने एसीपी राजीव कुमार का किरदार निभाया है जो मूवी का हीरो होता है। लेकिन असल जिंदगी में इस किरदार का नाम कुछ और है। मूवी में भी इस किरदार के बैकग्राउंड को नहीं दिखाया गया है। वहीं ट्रू स्कूप की रिपोर्ट के अुनसार जब उनकी टीम ने तेहरान भेजे गए पुलिस अधिकारियों की सूची खंगाली तो उनमें दो अधिकारियों का नाम सामने आया। जिनमें पुलिस उपायुक्त संजीव यादव और इंस्पेक्टर हृदय भूषण शामिल थे।
तेहरान भेजे गए थे ये अधिकारी
वहीं साल 2012 की घटना में इन अधिकारियों ने ही तेहरान जाकर इस मामले की जांच की थी। जिस किरदार को जॉन अब्राहम ने मूवी में निभाया है वो इन दो पुलिस अधिकारियों से मिलता-जुलता है। हालांकि मूवी में इनके बारे में कोई जिक्र नहीं किया गया, लेकिन जब मूवी रियल लाइफ इंसीडेंट पर बनी है तो इससे साफ होता है कि जांच अधिकारी भी रियल हीरो ही थे। बता दें इस मूवी में जॉन अब्राहम के साथ-साथ मानुषी छिल्लर और नीरू बाजवा भी लीड रोल में नजर आई हैं।
यह भी पढ़ें: John Abraham ने मुंबई में खरीदा 75 करोड़ का बंगला, इसी प्राइम लोकेशन पर आमिर खान और प्रीति जिंटा के भी फ्लैट
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
9 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
9 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
12 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines