बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘द डिप्लोमेट’ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। ये फिल्म 14 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस बीच एक्टर ने साजिद खान की ‘हाउसफुल 5’ को लेकर बात की। इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म के दूसरे पार्ट ‘हाउसफुल 2’ में जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार साथ में नजर आए थे। इसके बाद से उन्होंने फ्रेंचाइजी से दूरी बना ली। अब एक्टर ने खुलासा किया है कि मेकर्स ने उन्हें ‘हाउसफुल 5’ के लिए अप्रोच किया था लेकिन उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया था। उन्होंने इसके पीछे के कारण का खुलासा भी किया है।
जॉन अब्राहम ने बताई वजह
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, जॉन अब्राहम ने जूम को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में बात की। उन्होंने खुलासा किया कि उनके पास ‘हाउसफुल 5’ का ऑफर आया था लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया। जॉन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मेरे पास इससे बेहतर विकल्प हैं। मैं अक्षय कुमार के साथ गरम मसाला जैसी डार्क कॉमेडी फिल्में करना पसंद करूंगा। शायद वहां कुछ सिचुएशनल, डार्क कॉमेडी या कुछ रोमांचक हो।’
यह भी पढ़ें: जॉन अब्राहम की 7 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर की सबसे ज्यादा कमाई, ‘द डिप्लोमैट’ कितनी पीछे?
क्या गरम मसाला पार्ट 2 का दिया हिंट?
जॉन अब्राहम ने बातों ही बातों में गरम मसाला के पार्ट 2 का हिंट भी दे दिया है। उन्होंने कहा था कि अगर अक्षय कुमार के साथ गरम मसाला जैसी फिल्में फिर से बनेंगी तो वह फिल्म करने के लिए तैयार हैं। वहीं ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की बात करें तो ‘हाउसफुल 2’ में जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार की जोड़ी को फैंस ने बहुत पसंद किया था। ये फिल्म अपने पहले पार्ट से ज्यादा हिट साबित हुई थी। अब फैंस दोनों काे फिर से ‘हाउसफुल 2’ में देखना मिस कर रहे हैं।
कॉमेडी फिल्मों से बनाई दूरी
बता दें कि जॉन अब्राहम ने एक्शन फिल्मों के साथ कॉमेडी फिल्मों से भी फैंस का दिल जीता है। हालांकि पिछले काफी वक्त से उन्होंने कॉमेडी फिल्मों से दूरी बना ली है। अपने एक इंटरव्यू में खुद जॉन अब्राहम ने कहा था कि वह कॉमेडी फिल्मों से दूर रहना चाहते हैं। उनकी प्रायोरिटी एक्शन और थ्रिलर फिल्में हैं। ‘द डिप्लोमेट’ से पहले जॉन की पिछली फिल्मों की बात करें तो वह शाहरुख खान की ‘पठान’ में नजर आए थे। पिछले साल 2024 में उन्हें ‘वेदा’ में एक्शन करते हुए देखा गया था।
संबंधित खबरें
'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
53 mins agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
1 hr ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
2 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
3 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
4 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
4 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
4 hrs agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
21 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
22 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines