John Abraham Trolled For Touching Manu Bhakar Medal: भारतीय पिस्टल शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने एक ही सिंगल एडीशन में दो मेडल जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मनु ने हाल ही में भारत वापसी की है और बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम से उनकी मुलाकात हुई। जॉन अब्राहम ने इस पल को सोशल मीडिया पर शेयर किया। लेकिन, ये मुलाकात कुछ लोगों को कुछ खास रास नहीं आई। दरअसल जॉन अपने इस पोस्ट से भयंकर वाला ट्रोल हो गए। आखिर क्यों आलोचकों के निशाने पर आ गए जॉन इस रिपोर्ट में जानिए।
जॉन अब्राहम क्यों हो गए ट्रोल?
फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम ने मनु भाकर के साथ एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें दोनों कैमरे की तरफ स्माइल करते हुए पोज दे रहे हैं। इस फोटो में जॉन ने मनु का एक मेडल अपने हाथ में पकड़ा हुआ है, जबकि दूसरा मेडल मनु के हाथ में है। ये फोटो कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आई और उन्होंने जॉन की मनु का मेडल पकड़ने के लिए आलोचना की।
जॉन ने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘मनु भाकर और उनके प्यारे परिवार से मिलकर खुशी हुई। उन्होंने भारत को गौरवान्वित किया है। सम्मान।’ हालांकि, सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने जॉन के मेडल पकड़ने को लेकर नाराजगी जाहिर की। एक यूजर ने लिखा, ‘आपको पदक नहीं छूना चाहिए था।’ जबकि दूसरे ने लिखा, ‘माफ करें, लेकिन आपको किसी और द्वारा जीते गए पदक को छूने का कोई अधिकार नहीं है।’
जॉन अब्राहिम को यूजर्स ने क्या कहा?
जॉन की तस्वीर को देखते हुए एक अन्य यूजर ने कहा, ‘वो सब ठीक है! आपको उनके द्वारा जीता गया पदक नहीं पकड़ना चाहिए था! उनके पास दोनों मेडल पकड़ने के लिए दो हाथ हैं! आप उनके साथ एक फैन मूमेंट बिता सकते थे।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘मेडल अपने हाथों में मत पकड़ो! इसे उसे वापस दे दो, तुमने इसे नहीं जीता, उन्होंने जीता है।’ वहीं कुछ यूजर्स ने मनु को सलाह देते हुए लिखा, ‘पदक ऐसे ही किसी को मत दो मनु ये आपकी मेहनत है।’
इस घटना ने सोशल मीडिया पर जमकर हंगामा मचाया और जॉन को कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। हालांकि, कई लोग जॉन का समर्थन भी कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्होंने मनु और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए ऐसा किया था।
जॉन अब्राहिम के अपकमिंग प्रोजेक्ट
वर्कफ्रंट की बात करें तो जॉन अब्राहम अपनी अपकमिंग मूवी ‘वेदा’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में शरवरी वाघ भी हैं, जिन्होंने ऐसी लड़की का किरदार निभाया है, जो उत्पीड़न का शिकार हुई है। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है और अभिषेक बनर्जी विलेन के रोल में है। बताया जा रहा है कि तमन्ना भाटिया और मौनी रॉय का कैमियो भी है। ये फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ भी दस्तक दे रही है। ऐसे में दोनों फिल्मों का क्लैश तय है।
मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में अपने प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाया और उनकी इस सफलता ने उन्हें एक प्रेरणा बना दिया है। जॉन अब्राहम जैसे बड़े सितारों का उनसे मिलना उनके लिए गर्व की बात है। लेकिन, सोशल मीडिया पर चल रहे इस विवाद ने एक बार फिर ये साबित कर दिया कि पब्लिक फिगर्स के हर कदम पर लोगों की नजर होती है और उनकी हर गतिविधि को लेकर लोगों की अपनी राय होती है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: साई केतन राव का सना मकबूल के जीतने पर शॉकिंग बयान, सुनकर आ जाएगा चक्कर!
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
13 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
17 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
17 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
18 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
19 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
20 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
20 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
21 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines