John Abraham: पठान ने बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश कर दी। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान कलेक्शन के कई कीर्तिमान बना चुकी है।
फिल्म पठान में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम पहली बार पर्दे पर साथ दिखाई दिए। इस फिल्म में जॉन ने विलेन की भूमिका अदा की है, जिसका नाम जिम है। पर्दे पर पठान और जिम के फाइट और एक्शन सीन दर्शकों के दिलों को खूब जीत रहे हैं।
‘पठान’ के बाद जॉन का करियर फिर से पकड़ेगा एक नई रफ्तार
सभी जानते हैं कि जॉन का पिछला रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस के मामले में बहुत दमदार नहीं रहा है। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ‘पठान’ के बाद जॉन का करियर फिर से एक नई रफ्तार पकड़ेगा। बतौर सोलो लीड हीरो कहे जाने वाले जॉन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट हमेशा सवालों के घेरे में रही है।
ये भी पढ़ेंः KKBKKJ Box Office Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी KKBKKJ, फिल्म की सातवें दिन की कमाई रही बेहद कम
जॉन के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म
‘पठान’ फिल्म से पहले जॉन के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साल 2012 में आई ‘हाउसफुल 2’ थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 106 करोड़ कमाए थे। इसके अलावा जॉन के करियर में सिर्फ 100 करोड़ वाली एक हिट फिल्म थी ‘रेस 2’। बता दें कि ये दोनों फिल्में मल्टी स्टारर थीं। जॉन की एकलौती फिल्म थी 2015 में रिलीज हुई ‘वेलकम बैक’। यह एक ऐसी हिट फिल्म थी, जिसमें जॉन अकेले स्टार थे।
शाहरुख ने जमकर की जॉन की तारीफ
पठान फिल्म में शाहरुख और जॉन का टकराव फैंस को काफी पसंद आया। फिल्म में दोनों के लुक की बात करें तो जॉन एकदम फिट नजर आए तो शाहरुख के सिक्स-पैक एब्स दिखाए गए। उस दौरान फैंस ने पठान की कामयाबी को लेकर सवाल पूछा तो शाहरुख ने जॉन की जमकर तारीफ की।
उफ्फ किसी तरह बच पाया पठान- शाहरुख
एक फैन ने पूछा था कि- ‘पठान को कैसा लगा जिम से टकराकर?’ शाहरुख ने जवाब दिया कि- ‘जिम बेहद मजबूत शख्स है, बहुत मारा उसने… उफ्फ किसी तरह बच पाया पठान’। यह बात बिलकुल सही भी है क्योंकि विलेन अगर दमदार नहीं होगा तो हीरो का कद कैसे बढ़ेगा। बात चाहे एक्शन की हो या एटिट्यूड और डायलॉगबाजी की जॉन की ये अलग सॉलिड पॉपुलैरिटी उनके करियर को एक नई एनर्जी दे सकती है।
ये भी पढ़ेंः Filmfare Awards 2023 Winners List: आलिया भट्ट ने बेस्ट एक्ट्रेस तो राजकुमार राव ने जीता बेस्ट एक्टर का खिताब, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट
इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे जॉन
वर्क फ्रंट की बात करें तो जॉन की आने वाली फिल्मों में सबसे पहले उनक स्पाई थ्रिलर ‘तेहरान’ रिलीज होने के पूरे-पूरे आसार हैं। अरुण गोपालन के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक्शन थ्रिलर से भरपूर है और ‘पठान’ के बाद लोगों को जॉन एक बार फिर से एक्शन मोड में दिखेंगे। इसके बाद साजिद खान के साथ उनकी फिल्म ‘100%’ भी है। मलयालम एक्शन थ्रिलर ‘अय्यपनम कोशियम’ के हिंदी रीमेक में भी जॉन लीड रोल में नजर आएंगे।
ये भी पढ़ेंः मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
10 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
13 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
14 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
15 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
15 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
15 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
16 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
17 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
18 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines