हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Miss World 2026 : जोहेरी मोल डोमिंगेज ने जीता मिस वर्ल्ड 2026 का खिताब, 111 हसिनाओं को दी मात

73वां मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन इस बार वियतनाम में हुआ, इस प्रतियोगिता में लगभग 111 देशों की हसिनाओं ने हिस्सा लिया था. लेकिन अब विनर का नाम सामने आ गया है. मिस वर्ल्ड 2026 का खिताब जोहेरी मोल डोमिंगेज ने अपने नाम किया है.

विज्ञापन
जोहेरी मोल डोमिंगेज ने जीता मिस वर्ल्ड 2026 का खिताब (PIC-joheirry_mola. Instagram)

मिस वर्ल्ड 2026 का आज यानी 5 सितंबर को वियतनाम  ग्रैंड फिनाले आयोजन किया गया था. इस प्रतियोगिता में करीब 11 देशों ने हिस्सा लिया था. इस बार मिस वर्ल्ड 2026 में भारत की ओर से निकिता पोरवाल प्रतिनिधित्व कर रही थी. लेकिन निकिता टॉप 20 में पहुंचने के बाद वो इस प्रतियोगिता की रेस से बाहर हो गई थी, जिसके सभी की नजरे मिस वर्ल्ड की विनर पर टिकी हुई थी.

हालांकि, अब विनर का भी नाम सामने आ गया है, इस बार मिस वर्ल्ड 2026 का ताज डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल डोमिंगेज के सिर सजा है. जोहेरी मोल ने स्पेन की एलिजाबेथ रेयनेस को हराते हुए यह ताज अपने नाम किया है. एलिजाबेथ रेयनेस फर्स्ट रनर-अप रहीं. वहीं सेकेंड रनर-अप बनीं मलेशिया की तानुसिया चेट्टी रही हैं. बता दें कि डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल को मिस वर्ल्ड की पूर्व विजेता थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगस्री ने मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया है. आपको बता दें कि मिस वर्ल्ड के 72वें संस्करण में ओपल सुचाता चुआंगस्री ने जीत हासिल की थी. ऐसा करने वाली वो अपने देश की पहली कंटेस्टेंट बनी थीं.

कौन हैं ‘मिस वर्ल्ड 2026’ जोहेरी मोल डोमिंगेज?

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली जोहेरी मोल डोमिनिकन रिपब्लिक की रहने वाली है. मिस वर्ल्ड के आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार जोहेरी एक टीचर है. इतना ही नहीं वो एक कम्युनिकेटर और सोशल एक्टिविस्ट है. जोहेरी ने यूनिवर्सिडाड इबेरो अमेरिकन से बिजनेस मैनेजमेंट एंड एडमिनिस्ट्रेशन में पढ़ाई की है. आपको बता दें कि जोहेरी ‘वॉयसेज ऑफ टुमॉरो’ की फाउंडर और प्रेसिडेंट भी है.

विज्ञापन

आपको बता दें कि जोहेरी मोल डोमिंगेज इस संस्था के जरिए कमजोर और मजबूर लोगों की सहायता करती है. इतना ही नहीं जोहेरी कमजोर बच्चों के लिए अंग्रेजी शिक्षा को बढ़ावा देते हुए नजर आती है. 

निकिता पोरवाल नहीं बन सकीं मिस वर्ल्ड

मिस वर्ल्ड 2026 में भारत की ओर से उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल प्रतिनिधित्व कर ही थी. लेकिन वो टॉप 20 में अपनी जगह नहीं बना पाई और कॉन्टेस्ट से बाहर हो गई. निकिता ने महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा से अपनी पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने साल 2018 में बतौर टीवी एंकर अपने करियर की शुरुआत किया था. निकिता ने 60 से ज्यादा नाटकों में भाग भी ले चुकी हैं. उन्होंने साल 2024 में फेमिना मिस इंडिया मध्यप्रदेश का खिताब जीता था. इसके बाद उन्होंने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 का टाइटल भी अपने नाम किया था.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola