Jogira Sara Ra Ra Trailer Release: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) इन दिनों अपनी पत्नी आलिया सिद्दीकी (Alia Siddiqui) के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं, जिसके चलते दोनों अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।
इस बीच अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आने वाली फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
‘जोगीरा सारा रा रा’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज
नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। इस बीच नवाज की फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस ट्रेलर के वीडियो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी बहुत ही अलग अंदाज में दिख रहे हैं और नेहा शर्मा भी ट्रेलर में अपना जलवा दिखाती हुई नजर आ रही।
जुगाड़ लगाते दिखे नवाजुद्दीन सिद्दीकी
वहीं, ट्रेलर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को साफ तौर पर जुगाड़ लगाते हुए देखा जा सकता है कि वो किस तरह से अपनी जुगाड़ फिट कर रहे हैं। वहीं फिल्म के ट्रेलर में नेहा शर्मा काफी चंचल लड़की के रोल में नजर आ रही हैं।
फैंस को फिल्म के रिलीज होने का इंतजार
साथ ही ट्रेलर में देखा जा सकता है कि नेहा शर्मा नवाजुद्दीन से शादी करने के लिए पीछे पड़ी है, जबकि नवाजुद्दीन उतना ही पीछे हट रहे हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि ये मूवी दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाली है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर फैंस अब इस फिल्म के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा (Jogira Sara Ra Ra)’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) ‘जोगी प्रताप’ का रोल निभाते नजर आने वाले हैं। वहीं, कुशन नंदी के द्वारा इस फिल्म को डायरेक्ट किया गया है। बतातें चलें कि ये फिल्म 12 मई को रिलीज की जाएगी।
हीरोपंती 2 में नजर आए थे नवाज
बता दें कि नवाज आखिरी बार हीरोपंती 2 में नजर आए थे और फिलहाल बीते कॉफी टाइम से पारिवारिक विवाद में उलझे हुए हैं। वहीं, नवाज की फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। अब फैंस को फिल्म के रिलीज होने का इंतजार हैं।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
4 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines