---विज्ञापन---

Jogira Sara Ra Ra BO Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर ‘जोगीरा सारा रा रा’ ने टेके घुटने, 5वें दिन किया बस इतना कलेक्शन

Jogira Sara Ra Ra BO Collection Day 5: अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) की फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ (Jogira Sara Ra Ra) शुक्रवार यानी 26 मई को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का फैंस में पहले से ही बहुत क्रेज था। वहीं, अब इस फिल्म की रिलीज के 5वें दिन का बॉक्स ऑफिस […]

---विज्ञापन---

Jogira Sara Ra Ra BO Collection Day 5: अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) की फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ (Jogira Sara Ra Ra) शुक्रवार यानी 26 मई को रिलीज हो चुकी है।

इस फिल्म का फैंस में पहले से ही बहुत क्रेज था। वहीं, अब इस फिल्म की रिलीज के 5वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आ गया है। चलिए जान लेते हैं कि इस फिल्म ने 5वें दिन कितनी कमाई की है।

---विज्ञापन---

5वें दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

एक रिपोर्ट के मुताबिक, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ ने अपनी रिलीज के 5वें दिन यानी 30 मई को 32 लाख का कारोबार किया है। हालांकि ये इस फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें थोड़ा बदलाव हो सकता है।

ये है फिल्म का कुल कलेक्शन

वहीं, अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन 1.83 करोड़ रुपये हो गया है, जो बेहद कम है। फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ से मेकर्स को बहुत उम्मीदें थी, लेकिन अगर इस तरह से फिल्म आगे बढ़ेगी तो फिल्म को अपना बजट भी पूरा करने में मुश्किल हो सकती हैं।

---विज्ञापन---

फिल्म की चार दिनों की कमाई

नवाज की इस फिल्म को क्रिटिक और ऑडियन्स दोनों ने ही कुछ खास नहीं बताया है। इस फिल्म को मिक्स रिव्यू मिले हैं। साथ ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई है। अब देखने वाली बात होगी की ये फिल्म कितना कलेक्शन कर पाती है। इसी के साथ अगर इस फिल्म की बीते चार दिनों की कमाई की बात करें तो ‘जोगीरा सारा रा रा’ ने पहले दिन 40 लाख रुपये, दूसरे दिन 60 लाख रुपये और तीसरे दिन 60 लाख रुपये और चौथे दिन 32 लाख का कलेक्शन किया है।

कुशन नंदी ने किया है फिल्म को डायरेक्ट

बता दें कि फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा (Jogira Sara Ra Ra)’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) ‘जोगी प्रताप’ का रोल निभाते नजर आने वाले हैं। वहीं, कुशन नंदी के द्वारा इस फिल्म को डायरेक्ट किया गया है। वहीं अगर इस फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो नवाज के अलावा इस फिल्म में नेहा के साथ संजय मिश्रा, महाअक्षय चक्रवर्ती, जरीना अहम किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

फिल्म में अपने जुगाड़ के लिए फेमस है नवाज 

वहीं, इस फिल्म में नवाज एक शादी करवाने वाली इवेंट कंपनी के मालिक हैं, जो अपनी जुगाड़ के लिए फेमस हैं। वहीं उनकी मुलाकात फिर नेहा शर्मा से होती है जो शादी नहीं करना चाहती हैं और इस तरह से ये रोमांटिक ड्रामा शुरू होता है।

First published on: May 31, 2023 10:18 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola