Jogira Sara Ra Ra BO Collection Day 3: अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ शुक्रवार यानी 26 मई को रिलीज हो चुकी है।
इस फिल्म का फैंस में पहले से ही बहुत क्रेज था। वहीं, अब इस फिल्म की रिलीज के तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आ गया है। चलिए जान लेते हैं कि इस फिल्म ने तीसरे दिन कितनी कमाई की है।
‘जोगीरा सारा रा रा’ ने तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन
एक रिपोर्ट के मुताबिक, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया है, जो उम्मीद से बेहद कम है। उम्मीद की जा रही थी कि वीकेंड पर इस फिल्म की कमाई में उछाल आ सकता है, लेकिन वीकेंड पर भी इस फिल्म का कलेक्शन बेहद निराश करने वाला रहा है। वहीं, अब अगर इस फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने तीन दिनों में 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
फिल्म को मिलें मिक्स रिव्यू
नवाज की इस फिल्म को क्रिटिक और ऑडियन्स दोनों ने ही कुछ खास नहीं बताया है। इस फिल्म को मिक्स रिव्यू मिले हैं। साथ ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई है। वहीं, अगर इस तरह से फिल्म आगे बढ़ेगी तो फिल्म को अपना बजट भी पूरा करने में मुश्किल हो सकती हैं।
कुशन नंदी के फिल्म को किया है डायरेक्ट
बता दें कि फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा (Jogira Sara Ra Ra)’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) ‘जोगी प्रताप’ का रोल निभाते नजर आने वाले हैं। वहीं, कुशन नंदी के द्वारा इस फिल्म को डायरेक्ट किया गया है। वहीं अगर इस फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो नवाज के अलावा इस फिल्म में नेहा के साथ संजय मिश्रा, महाअक्षय चक्रवर्ती, जरीना अहम किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं।
इस तरह शुरू होता है रोमांटिक ड्रामा
वहीं, इस फिल्म में नवाज एक शादी करवाने वाली इवेंट कंपनी के मालिक हैं, जो अपनी जुगाड़ के लिए फेमस हैं। वहीं उनकी मुलाकात फिर नेहा शर्मा से होती है जो शादी नहीं करना चाहती हैं और इस तरह से ये रोमांटिक ड्रामा शुरू होता है।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
4 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines