Joe Jonas And Sophie Turner Divorce Reason: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की फैमिली में जो तूफान आया है उसने सभी लोगों को हैरान कर दिया है। प्रियंका चोपड़ा के जेठ-जिठानी के तलाक की खबर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री तक के फैंस को दुखी कर रही है। 1 दिन पहले सोफी टर्नर और जो जोनस ने ऑफीशियली अपने तलाक की अनाउंसमेंट की है। कपल ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर कर फैंस के सामने कुबूल कर लिया कि ये दोनों अलग हो रहे हैं। वहीं, अब इनके अलगाव का कारण भी सामने आ गया है।
क्या है दोनों के तलाक का कारण?
एक्ट्रेस सोफी टर्नर और सिंगर जो जोनस के बीच अचानक इतनी दूरियां कैसे आ गईं इसे लेकर फैंस के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। सभी जानना चाहते है कि आखिर ये रिश्ता इस मोड़ पर कैसे पहुंचा और इसमें किस की गलती थी। तो लगता है अब सभी को उनके इन सवालों के जवाब मिलने वाले हैं। दरअसल, अब इनके तलाक के पीछे कई कारण सामने आए हैं। लेकिन ये जो दावे हैं इन्हें जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
जो पर लगे आरोप
बताया जा रहा है कि सोफी की पार्टी करने की आदत से उनके पति जो जोनस परेशान हो गए थे। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि सोफी टर्नर अपनी जिंदगी को खुलकर जीना चाहती थीं। वहीं, एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। TMZ की एक रिपोर्ट का दावा है कि इस कपल की शादी के टूटने का एक कारण पिछले साल मां बनने के बाद सोफी के लिए जो जोनस का कम सपोर्टिव होना है। कहा जा रहा है कि सोफी टर्नर दूसरी बेटी के जन्म के बाद काफी स्ट्रगल कर रही थीं।
पत्नी के साथ इस चीज पर जबरदस्ती करते थे जो जोनस!
ये भी बताया जा रहा है कि पिछले साल जुलाई में सोफी घर से निकलना, इवेंट्स में जाना या फोटोज खिंचवाना नहीं चाहती थीं। लेकिन जो जोनस चाहते थे कि सोफी उनके साथ हर इवेंट में शिरकत करें। जिसके बाद वो जबरदस्ती अपनी पत्नी को इवेंट्स में ले जाया करते थे और सोफी भी मजबूरन सभी इवेंट्स अटेंड करती थीं। लेकिन एक दिन सोफी ने इवेंट में जाने से मना कर दिया। वहां, मौजूद कई लोगों का कहना है कि सोफी उस दिन अनकंफर्टेबल थीं और और वहां रहना नहीं चाहती थीं। सोफी के जाने के बाद एक और इवेंट था जिसमें सोफी के शामिल न होने पर जो ने शिकायत की। जिसके बाद सोफी को लगा कि उसे अब इससे बाहर निकलने की जरूरत है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 hr agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
5 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
6 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
7 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
7 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
8 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
8 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
9 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines