Famous TV Serial: टीवी की दुनिया के कई सितारे ऐसे होते हैं जो अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड सितारों से ज्यादा लाइमलाइट बटोर ले जाते हैं. ये सितारे अपने टीवी सीरियल से ऑडियंस के दिलों पर राज कर रहे हैं. आज हम एक ऐसे ही सीरियल की बात करने जा रहे हैं जो फिल्म से इंस्पायर हुआ और इस सीरियल के लीड एक्टर्स ने फिल्मी सितारों से ज्यादा सुर्खियां बटोरी. ये सीरीयल टीवी का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला सीरियल बन गया और ऑडियंस ने इसे काफी प्यार भी दिया. हम जिस सीरियल की बात कर रहे हैं ये कोई और नहीं बल्कि फेमस शो ‘जोधा अकबर’ है. चलिए सीरियल के बारे में डिटेल में जानते हैं.
टीवी की जोड़ी बनी थी नंबर 1
परिधि शर्मा और रजत टोकस का ‘जोधा अकबर’ सीरियल साल 2013 में रिलीज हुआ था. टेलीकास्ट होने के कुछ समय बाद ही ये टीवी सीरियल ऑडियंस के दिलों पर छा गया था. ये सीरियल साल 2008 में आई ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म ‘जोधा अकबर’ से इंस्पायर था. जहां इस फिल्म में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था, वहीं टीवी पर परिधि और रजत की जोड़ी भी नंबर 1 बन गई थी.
यह भी पढ़ें: कौन हैं Shazia Iqbal? जो रणवीर सिंह की Dhurandhar देख हुईं आगबबूला; यूजर्स ने कर दिया ट्रोल
क्या है कहानी?
‘जोधा अकबर’ की कहानी मुगल सम्राट अकबर और आमेर की राजपूत राजकुमारी जोधाबाई की प्रेम कहानी को दिखाया गया है. दोनों की साल 1562 में एक राजनीतिक शादी हुई थी. शादी के बाद दोनों के बीच काफी अनबन रहती थी और जोधाबाई तो सम्राट अकबर को पसंद तक भी नहीं करती थी, लेकिन साथ में रहते-रहते दोनों की दास्तान प्यार में बदल गई और ये इतिहास की सबसे चर्चित लव स्टोरी बनकर उभरी.
यह भी पढ़ें: ‘जनता की गलती…’, The 50 में दिग्विजय राठी पर रजत दलाल ने उठाया हाथ! कशिश कपूर ने यूं किया रिएक्ट
कब बंद हुआ शो?
दोनों की लव स्टोरी पर पहले बॉलीवुड ने फिल्म बनाई, इसके बाद टेलीविजन की दुनिया में भी दोनों की लव स्टोरी देखने को मिली. ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन की केमिस्ट्री से ज्यादा टीवी स्टार्स परिधि शर्मा और रजत टोकस की केमिस्ट्री की ज्यादा तारीफ हुई. आज भी इन दोनों सितारों को जोधा और अकबर के रूप में ही देखा जाता है. बता दें 2 साल चलने के बाद साल 2015 में टीवी सीरियल ऑफ एयर हो गया था.
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
2 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
3 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
5 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
6 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
11 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
12 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
13 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
15 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines