हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन हैं Golden Globes 2024 को होस्ट करने वाले Jo Koy? जिन्होंने इवेंट के बीच में दिया विवादित बयान

Golden Globe Awards 2024, Jo Koy: गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 2024 के होस्ट ‘जो कॉय’ कौन है। साथ ही उन्हें ये नाम कैसे मिला। आइए जानते हैं…

विज्ञापन
'जो कॉय' को कैसे मिला ये नाम? फोटो आभार- इंस्टाग्राम

Golden Globe Awards 2024, Jo Koy: आज अमेरिका में गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 2024 का आयोजन किया गया। इस इवेंट में तमाम सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इवेंट के होस्ट जो कॉय ने बीच इवेंट का विवादित बयान दिया, जिससे वो सुर्खियों में आ गए।

साथ ही उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर छा गया। इस बीच लोगों के मन में ये सवाल है कि आखिर गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स के होस्ट ‘जो कॉय’ कौन है। आइए जानते हैं इनके बारे में…

यह भी पढ़ें- कौन हैं Cillian Murphy? जिनको Oppenheimer ने बनाया बेस्ट एक्टर

विज्ञापन

कौन हैं जो कॉय?

गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 2024 के होस्ट ‘जो कॉय’ एक्टर होने के साथ-साथ एक स्टैंडअप कॉमेडियन भी हैं। बता दें कि ‘जो कॉय’ ने पहली बार इस इवेंट की मेजबानी की है। साल 1994 से ‘जो कॉय’ शोज कर रहे हैं और लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। वाशिंगटन के टैकोमा में जोसेफ ग्लेन हर्बर्ट के रूप में जन्मे ‘जो कॉय’ ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

कैसे मिला ‘जो कॉय’ नाम?

स्टैंडअप कॉमेडियन जोसेफ ग्लेन हर्बर्ट को ‘जो कॉय’ नाम उनकी चाची ने दिया था। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे असली नाम को सुनकर लोग हंसते थे। इस बारे में जब वो अपने चचेरे भाई से बात कर रहे थे और कह रहे थे कि स्टेज के लिए उन्हें एक अलग नाम चाहिए, तो उनकी चाची ने उन्हें ‘जो कॉय’ कहकर पुकारा, जो वो सालों से कहती थी। जोसेफ ग्लेन ने सोचा कि स्टेज के लिए उनका सही नाम ‘जो कॉय’ ही हो सकता है।

विज्ञापन

किन फिल्मों और शो में किया काम?

‘जो कॉय’ ने अपना टेलीविजन डेब्यू बीईटी की ‘कॉमिक व्यू’ से किया था। बता दें कि ये एक स्टैंड-अप कॉमेडी टीवी सीरीज थी। साथ ही उन्होंने टॉक शो और ‘चेल्सी लेटली’ सीरीज में भी अपना जलवा दिखाया है। इसके अलावा उन्होंने ‘डोंट मेक हिम एंग्री’ और ‘लाइट्स आउट’ जैसी सीरीज में भी काम किया है। इसके अलावा उन्होंने ‘लाइव फ्रॉम सिएटल’, ‘कॉमिन’ इन हॉट’, ‘इन हिज एलीमेंट्स’, ‘लाइव फ्रॉम द एलए फोरम’ में भी काम किया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola