JioHotstar Trending Movie: फिल्म इंडस्ट्री की कई फिल्में ऐसी होती हैं जो सिनेमाघरों में फ्लॉप हो जाती हैं, लेकिन ओटीटी पर रिलीज होते ही ये फिल्में ट्रेंड करने लगती हैं. आज हम ऐसी ही एक फिल्म की बात करने जा रहे हैं जो जियोहॉटस्टार पर भारत में ट्रेंड कर रही है. ये फिल्म सिनेमाघरों में फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन जियोहॉटस्टार पर आते ही ये छा गई. वहीं इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग भी 7.2 है. फिल्म में आपको मर्डर मिस्ट्री देखने को मिलेगी और इसके ट्विस्ट एंड टर्न्स देखकर आपका भी दिमाग हिल जाएगा. चलिए आपको भी फिल्म के बारे में डिटेल में बताते हैं.
फिल्म की कहानी
जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड हो रही ये फिल्म सोनाक्षी सिन्हा की ‘निकिता रॉय’ है. फिल्म की कहानी भी निकिता रॉय का किरदार निभा रहीं सोनाक्षी सिन्हा की पर्सनल लाइफ के इर्द-गिर्द घूमती है. कहानी की शुरुआत लंदन के एक सुनसान घर से शुरू होती है. यहां सनल रॉय का किरदार निभाने वाले अर्जुन रामपाल किसी डर से परेशान रहते हैं. उन्हें लगता है कि कोई उन्हें मारना चाहता है. इसी डर में सनल रॉय डरते हुए आत्महत्या कर लेते हैं.
यह भी पढ़ें: ‘वक्त बुरा हो या अच्छा…’, तारा सुतारिया संग ब्रेकअप रूमर्स के बीच वीर पहाड़िया का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
ट्विस्ट एंड टर्न्स
वहीं निकिता रॉय सनल रॉय की बहन होती हैं और वो अपने भाई के केस पर रिसर्च करना शुरू कर देती हैं. सनल रॉय की मौत को पुलिस आत्महत्या करार करती है, तो वहीं निकिता को लगता है कि उनके भाई का मर्डर हुआ है. इस केस की तह तक जाने के लिए निकिता अपने भाई के केस की जांच शुरू करती हैं. इस बीच निकिता को बाबा अमरदेव के पाखंड के बारे में पता चलता है. निकिता के भाई के मर्डर के पीछे बाबा अमरदेव का हाथ होता है. इसी बीच अंधविश्वास की पट्टियां भी धीरे-धीरे खुलती नजर आती हैं. क्लाइमैक्स में क्या होता है ये आपको जियोहॉटस्टार पर फिल्म देखकर ही पता चल पाएगा.
यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra की The Bluff कब और कहां होगी रिलीज? एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर किया रिवील
फिल्म में कौन-कौन?
फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें सोनाक्षी सिन्हा के साथ-साथ अर्जुन रामपाल, परेश रावल और सुहैल नैय्यर लीड रोल में हैं. वहीं फिल्म के डायरेक्टर भी सोनाक्षी सिन्हा के भाई कुश एस. सिन्हा ही हैं. ये फिल्म उनकी पहली डायरेक्टर फिल्म है. वहीं भले ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर पाई हो लेकिन सोशल मीडिया पर फिल्म की कहानी की काफी तारीफ हुई थी. वहीं अब ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर भी आते ही ट्रेंड कर रही है.
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
3 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines