JioHotstar Thriller Web Series: जियोहॉटस्टार पर कई थ्रिलर सीरीज ट्रेंडिंग लिस्ट में रहती हैं. ये सीरीज फैंस के दिलों में बस जाती हैं. आज हम एक ऐसी ही सीरीज की बात करने जा रहे हैं जिसकी कहानी काफी इंटरेस्टिंग है. शुरुआत में सीरीज की कहानी सिंपल लगती है लेकिन एक ट्विस्ट के बाद से पूरी की पूरी कहानी बदल जाती है और एक आम महिला ‘लेडी डॉन’ बन जाती है. 25 एपिसोड्स की ये वेब सीरीज वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए परफेक्ट चॉइस है. हम सुष्मिता सेन की ‘आर्या’ सीरीज की बात कर रहे हैं. चलिए सीरीज की कहानी के बारे में डिटेल में जानते हैं.
सीरीज की कहानी
सुष्मिता सेन की ये सीरीज ‘पोनजा’ का रीमेक है, जिसका मतलब लेडी डॉन होता है. सीरीज की कहानी आर्या सरीन के इर्द-गिर्द घूमती है. उसका परिवार गैरकानूनी अफीम और दवाइयों के कारोबार से जुड़ा है. आर्या का पति तेज इस धंधे से बाहर निकलना चाहता है, लेकिन तभी उसका भाई पकड़ा जाता है और तेज की हत्या हो जाती है. इसके बाद आर्या को धमकियां मिलने लगती हैं और पुलिस भी उसके पीछे पड़ जाती है.
यह भी पढ़ें: 13 की उम्र में सिर से उठा पिता का साया, अंडरवर्ल्ड को किया चैलेंज; आज IPL की बॉस लेडी है ये एक्ट्रेस
कहानी में ट्विस्ट
सीरीज की कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब आर्या अपने बच्चों को बचाने और पति के कातिल को ढूंढने के लिए इस खतरनाक दुनिया में उतर जाती है. इसके बाद आर्या आम महिला से एक ‘लेडी डॉन’ बन जाती है और अफीम का बिजनेस वापस से शुरू करती है. इसके बाद सीरीज की कहानी में आर्या की बदलती जिंदगी के बारे में ही दिखाया जाता है कि कैसे वो अपने परिवार को सेफ रखती है और अपने पति के कातिल को भी ढूंढती है.
यह भी पढ़ें: 1 ही नाम पर बनीं 3 फिल्में, तीसरी ने जीता ऑडियंस का दिल; सीन्स से लेकर गाने तक बने कल्ट क्लासिक
कितने हैं सीरीज के सीजन?
जियो हॉटस्टार की इस सीरीज को आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर वीकेंड पर एन्जॉय कर सकते हो. सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें सुष्मिता सेन के साथ-साथ सिकंदर खेर, भूपेंद्र जादवत, अंकुर भाटिया और विकास कुमार लीड रोल में हैं. इस सीरीज का पहला पार्ट साल 2020 में रिलीज हुआ था. वहीं दूसरा पार्ट साल 2021 में रिलीज हुआ और तीसरा पार्ट साल 2023 में रिलीज किया गया था.
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
10 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
14 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
17 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
17 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
17 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
23 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines