Jiohotstar, Netflix, Prime Video: ओटीटी प्लेटफॉर्म की आज-कल बड़ी डिमांड है। बड़ी संख्या में लोग नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, डिज्नी+ हॉटस्टार, जियो सिनेमा, Zee5, सोनी लिव जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म को यूज करते हैं। इस बीच अब डिज्नी+ हॉटस्टार और जियो सिनेमा वाले यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। जी हां, डिज्नी स्टार (Disney Star) ने ऑफिशियली जियो सिनेमा (JioCinema) और डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) के मर्जर की घोषणा कर दी है।
जियो सिनेमा और डिज्नी+ हॉटस्टार का मर्जर
इस बीच अब जियो सिनेमा और डिज्नी+ हॉटस्टार का नया नाम जियो स्टार (JioStar) रखा गया है और इसके ऐप का नाम जियोहॉटस्टार (JioHotstar) रखा गया है। अब इन दोनों के मर्जर से नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो को बड़ी टक्कर मिली है। दरअसल, अगर इन तीनों ओटीटी प्लेटफॉर्म के प्लान की बात करें तो तीनों में अंतर है। आइए जानते हैं…
Netflix Plan
सबसे पहले बात नेटफ्लिक्स की करें तो नेटफ्लिक्स एक महीने में चार तरह के प्लान देता है। जी हां, नेटफ्लिक्स के हर प्लान का प्राइज अलग है और इसमें सर्विस भी अलग-अलग है। जैसे- अगर आप नेटफ्लिक्स का एक महीने का 149 रुपये का प्लान लेते हैं, तो इसमें आपको फेयर वीडियो और साउंड क्वालिटी मिलती है। इसके साथ ही इस प्लान में 480p का रेजोल्यूशन मिलता है। ये प्लान आप फोन और टेबलेट में सपोर्ट करता है और एक समय पर ये प्लान या तो फोन में चलेगा या फिर टेबलेट पर। इसी तरह से नेटफ्लिक्स के दूसरे प्लान भी हैं, जिनका प्राइज ज्यादा है और प्राइज के हिसाब से उनकी सर्विस भी ज्यादा है।
Netflix
Prime Video Plan
वहीं, अगर प्राइम वीडियो को प्लान की बात करें तो प्राइम वीडियो का एक महीने का प्लान 299 रुपये का है। प्राइम का तीन महीने का प्लान 599 रुपये का है। वहीं, प्राइम वीडियो का 12 महीने का प्लान 1499 रुपये का है।
Prime Video
Jiohotstar
इसके अलावा अगर जियोहॉटस्टार के प्लान की बात करें तो जियोहॉटस्टार ने यूजर्स को मंथली, तीन महीने और सालाना प्लान दिए हैं। इन प्लान की शुरुआत 299 रुपये से हो रही है। प्लेटफॉर्म यूजर्स को सुपर और प्रीमियम प्लान का ऑप्शन दे रहा है, जिसमें यूजर्स को 299 रुपये में 3 महीने के लिए और 899 में साल भर के लिए एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा प्लेटफॉर्म ने यूजर्स को ऐड सपोर्टेड प्लान भी दिए हैं, जिसकी शुरुआती कीमत 149 रुपये है।
Jiohotstar
यह भी पढ़ें- Ranveer Allahbadia को ‘सुप्रीम’ झटका, चीफ जस्टिस ने ठुकराई यूट्यूबर की ये मांग
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
4 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
4 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
6 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
8 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
8 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
9 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
10 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines