JioHotstar Courtroom Drama Movie: फिल्म इंडस्ट्री में बहुत सी फिल्में ऐसी बनी हैं जो समाज की काली सोच को दिखाती हैं. इनकी कहानी भी ऑडियंस को पसंद आती है और ये फिल्में लोगों को इंस्पायर भी करती हैं. आज हम एक ऐसी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जो कोर्टरूम में समाज की काली सोच से पर्दा उठाएगी. 8 IMDb रेटिंग वाली ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध है. जी हां हम बात कर रहे हैं तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन की ‘पिंक’ मूवी की. चलिए फिल्म की कहानी के बारे में डिटेल में बताते हैं.
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी 3 सहेलियों के इर्द-गिर्द घूमती है. जिनका नाम मीनल, फलक और एंड्रिया होता है. एक शाम वे अपने दोस्त के जरिए राजवीर और उसके दोस्तों से मिलती हैं और सब साथ में पार्टी करते हैं. उसी दौरान राजवीर मीनल के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करता है. खुद को बचाने के लिए मीनल बोतल से उसके सिर पर वार कर देती है और तीनों सहेलियां वहां से चली जाती हैं. इसके बाद राजवीर के दोस्त उन्हें धमकाने लगते हैं, सोशल मीडिया पर बदनाम करते हैं और मीनल का अपहरण कर उसे डराते हैं.
यह भी पढ़ें: ‘शर्म आनी चाहिए…’, UK07 Rider के एक्सीडेंट के बाद किस पर भड़के Aly Goni? वीडियो वायरल
ट्विस्ट एंड टर्न्स
कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब राजवीर की शिकायत पर पुलिस मीनल को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर लेती है. वहीं इन तीनों दोस्त की मदद उनके पड़ोस में रहने वाले रिटायर्ड वकील दीपक करते हैं. दीपक तीनों सहेलियों का केस अदालत में लड़ते हैं. कोर्ट में दीपक बताते हैं कि मीनल ने आत्मरक्षा में हमला किया था. इस दौरान कहानी में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं. आगे क्या होता है ये जानने के लिए आपको ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर देखनी होगी.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Advance Booking: एडवांस बुकिंग में धाकड़ निकली ‘धुरंधर 2’, रिलीज से पहले छापे इतने करोड़
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन लीड रोल में नजर आए हैं. वहीं इन दोनों के साथ फिल्म में कीर्ति कुल्हारी, एंड्रिया तारियांग और अंगद बेदी भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. अनिरुद्ध रॉय चौधरी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को ऑडियंस ने काफी पसंद किया और इसी के चलते फिल्म को 8 आईएमडीबी रेटिंग भी मिली.
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
21 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines