Mami Film Festival: बीते दिन यानी 27 अक्टूबर को मुंबई में Jio MAMI फिल्म फेस्टिवल (Film Festival) का आगाज हो चुका है। इस फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की नामचीन हस्तियों ने शिरकत की और जमकर लाइमलाइट बटोरी।
प्रियंका चोपड़ा से लेकर दीया मिर्जा, सोनम कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर और करिश्मा सहित बी-टाउन के कई सेलेब्स ने रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा है। वहीं, इस दौरान जीजा-साली की नवाब जोड़ी ने हर किसी का ध्यान खींचा। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, इस दौरान सैफ अली खान अपनी बीवी को छोड़कर साली के साथ नजर आए।
यह भी पढ़ें- जिंदगी का हर रंग लिए हुए है Aspirants 2, यहां पढ़ें सीरीज का रिव्यू
बेबो को छोड़ साली के साथ दिखे सैफ अली खान
दरअसल, एक तरफ जहां पीसी MAMI फिल्म फेस्टिवल के लिए इंडिया आई है तो वहीं, इस फिल्म फेस्टिवल में बेबो के पति अपनी खूबसूरत साली साहिबा के साथ नजर आए। जीजा-साली की इस जोड़ी ने इवेंट में खूब लाइमलाइट चुराई। वहीं, इस फिल्म फेस्टिवल में करीना कपूर अकेले-अकेले नजर आई। MAMI फिल्म फेस्टिवल में करीना ने जहां डिप नेक गाउन से फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ाई तो वहीं, करिश्मा के देसी लुक ने भी हर किसी का ध्यान खींचा।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
इस दौरान सैफ अली खान भी कुर्ता-पायजामा और नेहरू जैकेट में नजर आए। वहीं, अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस को जीजा-साली की केमिस्ट्री भी खूब जच रही है। वहीं, यूजर इस पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। बता दें कि MAMI फिल्म फेस्टिवल में कई सितारों ने अपना जलवा बिखेरा है।
बॉलीवुड की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत
इस बार के MAMI फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, शनाया कपूर, इरफान खान के बेटे बाबिल खान, तारा सुतारिया, अदिति राव हैदरी अपने एक्टर-बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ के साथ इस फेस्टिवल में पहुंची। साथ ही दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी, अवनीत कौर, जिम सर्भ, अभिनेत्री कृतिका कामरा, करण जौहर, शरवरी वाघ, श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी, ऋचा चड्ढा और गुड्डू भैया के नाम से मसहूर अली फजल, दीया मिर्जा ने MAMI फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा दिखाया।
संबंधित खबरें
'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
16 mins agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
1 hr ago'मुझे किडनैप कर लिया...', 'लॉक अप 2' फेम आकांक्षा चौधरी के साथ हुई बदसलूकी
4 hrs agoरणबीर कपूर ने गाया YJHD का 'कबीरा' गाना, दुर्गा पूजा पंडाल से वीडियो वायरल
5 hrs agoप्रभास की Spirit की रिलीज डेट रिवील, रणबीर कपूर की 'रामायण' से होगा क्लैश?
6 hrs agoKoffee With Karan 9 के दूसरे गेस्ट बने रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा
7 hrs agoनीति मोहन पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन
8 hrs ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
8 hrs ago'बिग बॉस 20' से इस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता, सामने आया नाम
9 hrs ago'मेरे 22 करोड़ हड़पे…', SC से राहत मिलते ही राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines