Top 7 Movies-Series on Jio Hotstar: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आए दिन कुछ न कुछ दिलचस्प फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती हैं। इस वीकेंड जियो हॉटस्टार पर आपके मनोरंजन के लिए कुछ फिल्मों और सीरीज को स्ट्रीम किया गया है। इनका लुत्फ आप घर बैठकर टीवी या मोबाइल पर उठा सकते हैं। अगर आपके पास सब्सक्रिप्शन है तब तो अच्छी बात है। अगर नहीं है तो फटाफट सिर्फ 149 रुपये का तीन महीने वाला जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लीजिए और इंडिया में टॉप 7 में ट्रेंड कर रहीं इन फिल्मों और सीरीज को एन्जॉय करिए। यहां देखें पूरी लिस्ट…
क्रिमिनल फाइल्स सीजन 4
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी और सुरवीन चावला की क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज क्रिमिनल फाइल्स सीजन 4 इंडिया में आज पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है। इसका हर एपिसोड गुरुवार को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाता है। अब तक 6 एपिसोड स्ट्रीम किए जा चुके हैं।
केसरी चैप्टर 2
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म केसरी चैप्टर 2 जियो हॉटस्टार पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म की कहानी जलियांवाला बाग नरसंहार पर बेस्ड है।
केरल क्राइम फाइल्स 2
जियो हॉटस्टार की पॉपुलर वेब सीरीज केरल क्राइम फाइल्स का दूसरा सीजन दो दिन पहले ही जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया गया है। ये सीरीज आज इंडिया में तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है।
गेम ऑफ थ्रोन्स
पॉपुलर वेब सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स के सभी सीजन काफी ज्यादा पॉपुलर रहे हैं। इसके अभी तक 8 सीजन स्ट्रीम किए जा चुके हैं। अगर आपने नहीं देखा है तो अभी देख सकते हैं। ये सीरीज आज जियो हॉटस्टार पर चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है।
यह भी पढ़ें: OTT से थिएटर तक, एक्शन-इमोशन और कॉमेडी की डाेज देने आ रहीं 7 फिल्में-सीरीज
सुभम
साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के प्रोडक्शन के बैनर तले बनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म सुभम जियो हॉटस्टार पर पांचवें नंबर पर ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म को तेलुगु के साथ ही हिंदी भाषा में भी स्ट्रीम किया गया है।
थुडारम
मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल की क्राइम-थ्रिलर फिल्म थुडारम को जियो हॉटस्टार पर कई दिन पहले स्ट्रीम किया गया था। ये फिल्म आज छठे नंबर पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म की कहानी सस्पेंस से भरपूर है।
स्पेशल ऑप्स
बॉलीवुड एक्टर के. के. मेनन, करण टेकर और सना खान की वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स साल 2020 में रिलीज हुई थी। ये आज सातवें नंबर पर ट्रेंड कर रही है। दरअसल, इस सीरीज का दूसरा सीजन अगले महीने 11 जुलाई को रिलीज हो रहा है।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
22 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines