MTV Roadies XX Most Expensive Contestant: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) खत्म हो गया है तो क्या हुआ एक और रियलिटी शो शुरू भी तो हो गया है जो चर्चा में बना हुआ है। हम बात कर रहे हैं MTV Roadies XX की जो 11 जनवरी 2025 से स्ट्रीम हो गया है। इस रियलिटी शो को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं। शो में चार गैंग लीडर यानी एल्विश यादव, नेहा धूपिया, रिया चक्रवर्ती और प्रिंस नरूला हैं। शो के चार एपिसोड स्ट्रीम हो चुके हैं और हर गैंग लीडर की टीम में रोडीज भी सिलेक्ट हो चुके हैं। चलिए जान लेते हैं कि इस रियलिटी शो का सबसे महंगा कंटेस्टेंट कौन है और उसे कितने में किसने खरीदा…
मल्टी टैलेंटेड कंटेस्टेंट ने स्टेज पर मचाया धमाल
इस शो में एक लड़का आया जिसका नाम है योगेश रावत, उसने रोडीज डबल क्रॉस के स्टेज पर आते ही ऐसा धमाल मचाया की सभी देखते रह गए। उत्तराखंड का ये लड़का मल्टी टैलेंटेड है और उसने एक नहीं बल्कि कई सारे मूव्स दिखा सभी गैंग लीडर को चौंका दिया। न सिर्फ सभी गैंग लीडर बल्कि होस्ट रणविजय भी योगेश के फैन हो गए।
यह भी पढ़ें: Yuzvendra की ताजा पोस्ट पर एक ऐसा कमेंट, Dhanashree संग डिवोर्स रुमर्स को हवा
योगेश बना इस शो का सबसे महंगा कंटेस्टेंट
इस बार हर गैंग लीडर को कंटेस्टेंट को खरीदने के लिए 10 हजार रोडीज दिए गए। ये हर एपिसोड में मिलते हैं और गैंग लीडर को बोली लगाकर रोडीज अपनी टीम में शामिल करने होते हैं। ऐसे में जब योगेश की बारी आई तो एल्विश यादव ने बिना कुछ सोचे समझे पूरे 10 हजार रोडियम की बोली लगा दी। ऐसे में योगेश इस सीजन का अब तक का सबसे महंगा कंटेस्टेंट बन गया जिस पर एल्विश ने दांव लगाया। योगेश ने बताया कि वो ब्लैक बेल्ट टाइकोंडो प्लेयर है।
योगेश के साथ आए कंटेस्टेंट ने लगाई एल्विश की वाट
योगेश के साथ एक और कंटेस्टेंट आया था जिसने भी अपना टैलेंट दिखाया लेकिन वो गैंग लीडर्स की नजरों में खरा नहीं उतरा। वहीं उसने एल्विश यादव की ऐसी क्लास लगाई की उनके पुराने चिट्ठे खोलकर रख दिए। एल्विश भी गुस्से में लाल हो गए और उन्होंने उसे सरेआम चैलेंज कर दिया की वो एक ऐसा बंदा बता दे जो एल्विश यानी मेरे नाम पर मार-पीट करता है।
यह भी पढ़ें: Mahakumbh 2025 में मोनालीसा के वायरल वीडियो, हीरोइनों से कम नहीं
संबंधित खबरें
'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
31 mins ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
1 hr ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
17 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
20 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
21 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
22 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
22 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
22 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoLIVE: Ed Sheeran ने 'किंग' के लिए हिंदी में गाते हुए BTS वीडियो किया शेयर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines