Armaan Kritika Intimate Video Controversy: अरमान मलिक और कृतिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दो पत्नी रखने के लिए मशहूर हुए यूट्यूबर अरमान मलिक अपने इस वीडियो को लेकर काफी ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल, वायरल वीडियो में अरमान और कृतिका बिग बॉस ओटीटी 3 में घर में ही इंटिमेट होते नजर आ रहे हैं। ब्लैंकेट के अंदर क्या-क्या चल रहा है वो वीडियो में साफ दिख रहा है। अब शो में अश्लीलता देखकर लोग भड़क उठे हैं और ये मामला काफी गरमा चुका है।
शो के खिलाफ शिकायत दर्ज
अब इस वायरल क्लिप को देखने के बाद शिवसेना नेता और प्रवक्ता डॉ मनीषा कायंदे ने इस शो को लेकर मुंबई पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस रियलिटी शो में अश्लीलता परोसी जा रही है और इसकी वजह से बच्चों और युवा पीढ़ी पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में अब उन्होंने डिमांड की है कि शो को बंद कर दिया जाए। अब जब मामला हाथ से निकलने लगा तो जिओ सिनेमा ने चुप्पी तोड़ी है और इस केस को लेकर ऑफिशियल बयान जारी कर दिया है।
Jio Cinema ने जारी किया बयान
अब जिओ सिनेमा के स्पोक्सपर्सन ने इस मामले पर ऑफिशियल बयान जारी करते हुए कहा है कि ‘जिओ सिनेमा प्रोग्रामिंग के सभी स्टैंडर्ड्स और गाइडलाइन्स को स्ट्रिक्टली फॉलो करता है ताकि कंटेंट की क्वालिटी बनी रहे। बिग बॉस ओटीटी जो जिओ सिनेमा पर स्ट्रीम हो रहा है उसमे ऐसा कोई कंटेंट नहीं है। जो वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है उसके साथ छेड़छाड़ हुई है और ये फेक है। हम जिओ सिनेमा की इंटिग्रिटी और हमारे दर्शकों के भरोसे को प्रोटेक्ट करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ये फेक वीडियो चिंता का विषय है।’
यह भी पढ़ें: मशहूर एक्ट्रेस के निधन से इंडस्ट्री में पसरा मातम, ’16 एंड प्रेग्नेंट’ से मिला था स्टारडम
फेक है अरमान-कृतिका का इंटिमेट वीडियो?
जिओ सिनेमा ने अपने बयान में आगे कहा, ‘हमारी टीम इस क्लिप की उत्पत्ति का पता लगाने की कोशिश कर रही है ताकि बिग बॉस और जिओ सिनेमा के खिलाफ डिफेम कंटेंट बनाने और फैलाने वाले पर एक्शन लिया जा सके।’ यानी अब जिओ सिनेमा ने साफ-साफ कह दिया है कि वो वीडियो जिसपर इतना बवाल हो रहा है वो झूठा है।
संबंधित खबरें
23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
1 hr agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
3 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
4 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
5 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
6 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
6 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
9 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
18 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
19 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines