Jimmy Shergill: बॉलीवुड की फिल्मों की लव स्टोरी जितनी दिलचस्प हैं, उतनी ही दिलचस्प उनके किरदारों की रियल लाइफ की प्रेम कहानियां भी है। कुछ कहानियां ऐसी हैं, जिन्हें अपना प्यार नहीं मिला, तो कुछ ऐसी भी कहानियां है, जिन्होंने हर किसी के दिल को छूआ।
दरअसल, हम बात कर रहे हैं जिमी शेरगिल की लव स्टोरी की, जो बेहद फिल्मी है। आज अभिनेता का जन्मदिन है और इस खास मौके पर हम आपको उनकी प्रेम कहानी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा बता रहे हैं। आइए जानते हैं…
यह भी पढ़ें- Pushpa के साथ रियल में हादसा, पोस्टपोन हुई फिल्म की शूटिंग, क्या रिलीज डेट भी बढ़ेगी आगे?
फिल्म ‘माचिस’ से मिला पहला ब्रेक
दरअसल, जिमी शेरगिल एक एक्टर होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं, जो हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम करते हैं। 3 दिसंबर 1970 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्में जिमी ने दर्शकों के दिलों में अपनी अलग जगह बना रखी है। साल 1996 में फिल्म ‘माचिस’ में उन्हें पहला ब्रेक मिला।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
इस फिल्म से मिली रियल ‘मोहब्बत’
इस फिल्म में उन्होंने गुलजार साहब के साथ काम किया। वहीं, अभिनेता की एक फिल्म ने उनकी रियल ‘मोहब्बत’ भी उन्हें दे दी। फिल्म ‘माचिस’ के बाद जिमी को ‘मोहब्बतें’ मिली। इस फिल्म में एक्टर ने अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया और यही वो फिल्म है जिसने जिमी को उनका प्यार दिया।
मैं जिमी से शादी करना चाहती हूं पापा- प्रियंका
दरअसल, फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा ने जिमी को फिल्म ‘मोहब्बतें’ ऑफर की। इस फिल्म में जिमी ने लवर बॉय का किरदार निभाया था, जिसे देखने के बाद एक्टर की फीमेल फैन फॉलोइंग बढ़ गई। प्रियंका ने एक इंटरव्यू में खुद ही बताया था कि जब उन्होंने ये फिल्म देखी तो उन्होंने अपने पापा से कहा कि वो जिमी से शादी करना चाहती हैं।
मैं प्रियंका पर बहुत हंसा था- जिमी
बता दें कि एक शादी के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और फिर दोस्ती। इसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने शादी कर ली। इतना ही नहीं बल्कि एक इंटरव्यू में जिमी ने बताया था कि पहली मुलाकात मैं प्रियंका पर बहुत हंसा था, जिसका बदला लेने के लिए बाद में उन्होंने मुझसे शादी कर ली।
संबंधित खबरें
अभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
32 mins ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
1 hr agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
2 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
3 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
4 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
6 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
8 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
9 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines